लुधियाना। लुधियाना में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच जारी सियासी टकराव सड़क पर उतर आया है। सोमवार को भाजपा नेता और वर्कर आप पार्टी लीडरों पर कार्रवाई न करने के चलते सीपी ऑफिस पहुंच गए। जहां उन्होंने सीपी ऑफिस को ताला लगाने का प्रयास किया। जिस कारण उनकी आपस में धक्का मुक्की हुई। इस दौरान किसी ने भाजपा नेता गुरदेव शर्मा देबी के मुंह पर सिहाई फेंक दी। जिला भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर सीपी दफ्तर को ताला लगाने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया और उनके हाथों से चैन व ताला छीन लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी भड़क उठे और पुलिस के साथ उनकी तीखी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने की कोशिश करती दिखी।
महिलाएं बैरिकेडिंग पर चढ़ गई
हालांकि भाजपा कार्यकर्ता प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते रहे। इस दौरान महिलाएं बैरिकेडिंग पर चढ़ गई। पूरे इलाके में भारी हंगामा देखने को मिला और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है। बीजेपी जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान का कहना है कि उन्होंने अपना प्रोटेस्ट सीपी दफ्तर के बाहर किया है। पुलिस को उन्होंने ताला पकड़ा दिया है। अब पार्टी का जो अगला एक्शन होगा वो करेंगे। आम आदमी पार्टी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ईडी के काम पर शक है तो ईडी दफ्तर के बाहर जाकर धरना दें।
Bjp-Leaders-And-Workers-Clashed-With-Police-As-They-Tried-To-Lock-The-Ludhiana-Cps-Office-And-Threw-Ink-At-Bjp-Leader-Debi