September 10, 2026 04:06:41
आप का लुधियाना में हिंदू वोटरों के लिए सनातन कार्ड, सनातन भवन का भूमि पूजन किया, सिसोदिया-अरोड़ा और ब

आप का लुधियाना में हिंदू वोटरों के लिए सनातन कार्ड, सनातन भवन का भूमि पूजन किया, सिसोदिया-अरोड़ा और बग्गा संकीर्तन में रहे मौजूद

Jul1,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है तो आम आदमी पार्टी ने शहरी क्षेत्रों में हिंदू वोटरों को लुभाने के लिए सनातन कार्ड खेलना शुरू कर दिया। आप सनातन धर्म से जुड़े धार्मिक स्थलों का सौंदयीर्करण करने का दावा कर रही है।लुधियाना में आम आदमी पार्टी सरकार सनातन भवन का निर्माण करवा रही है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां, लुधियाना उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक मदन लाल बग्गा व पार्षद अमन बग्गा ने मिलकर भूमि पूजन किया और सनातन भवन का नींव पत्थर रखा। सनातन भवन का निर्माण उत्तरी विधानसभा के छावनी मोहल्ला में करवाया जा रहा है। विधायक मदन लाल बग्गा ने कहा कि यहां पर सरकारी फंड से भव्य सनातन भवन बनाया जाएगा। उनका कहना है कि लंबे समय से छावनी मोहल्ला में सनातन भवन के निर्माण की डिमांड चल रही थी। उन्होंने बताया कि जब यह डिमांड उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास रखी तो उन्होंने सहमति दे दी। उसके बाद भवन का निर्माण कार्य अब शुरू किया जा रहार है। भवन का नीव पत्थर रखने के मौके पर संकीर्तन करवाया गया। भवन का निर्माण नगर निगम के फंड से किया जाना है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने कार्यक्र में पहुंचे मंत्रियों, विधायकों व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कमिश्नर ने कहा कि इसका निर्माण जल्दी से जल्दी पूरा कर दिया जाएगा।

Aap-Launched-The-Sanatan-Card-For-Hindu-Voters-In-Ludhiana-And-Performed-The-Groundbreaking-Ceremony-For-A-Sanatan-Bhavan-Sisodia-Arora-And-Bagga-Were-Present-At-The-Sankirtan-Devotional-Gathering



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026