September 16, 2026 16:10:48
पंजाब में बस-यात्रा निकालेगें राहुल गांधी, राहुल-प्रियंका से भूपेश बघेल की मीटिंग, पंजाब कांग्रेस को

पंजाब में बस-यात्रा निकालेगें राहुल गांधी, राहुल-प्रियंका से भूपेश बघेल की मीटिंग, पंजाब कांग्रेस को एक सप्ताह में देना है शेड्यूल

Aug24,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस कमेटी को बस यात्रा के लिए हरी झंडी दे दी है। राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस से बस यात्रा का पूरा शेड्यूल और कार्यक्रम की रूपरेखा एक सप्ताह के अंदर देने को कहा है। उसके बाद राहुल गांधी अपने समय के हिसाब से पंजाब कांग्रेस के प्रस्तावित शेड्यूल को बदल सकते हैं। सामेवार को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य एजेंडा पंजाब में प्रस्तावित कांग्रेस की 'बस यात्रा' रहा, जिसकी अगुआई खुद राहुल गांधी करेंगे। बघेल ने बैठक में राहुल गांधी से पंजाब में बस यात्रा के लिए समय मांगा और उनसे पूछा कि उनके पास कब टाइम होगा। जिस पर राहुल गांधी ने उन्हें कह दिया कि पंजाब कांग्रेस कमेटी के साथ बैठक कर यात्रा का पूरा खाका तैयार करके दें। उसके बाद वो उन्हें डेट फाइनल करके दे देंगे।

पंजाब चुनाव पर चर्चा हुई
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से मिलने के बाद भूपेश बघेल ने बताया कि इस बैठक में पंजाब की अंदरूनी राजनीति और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन हुआ। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी से संगठन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। बघेल ने बताया कि बैठक में पंजाब के हर हिस्से तक सीधे पहुंच बनाने के लिए बस यात्रा पर बात की गई। बघेल ने राहुल गांधी को जानकारी दी कि यात्रा पूरे राज्य के सभी जिलों और प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों से होकर निकाली जाएगी। इसके लिए उन्हें कम से कम सात दिन का समय चाहिए।

हाईकमान का निर्देश
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने इस यात्रा को पंजाब में पार्टी के लिए बेहद अहम माना। उन्होंने भूपेश बघेल को निर्देश दिया कि वे सात दिनों (एक हफ्ते) का पूरा डे-बाय-डे शेड्यूल तैयार कर सबमिट करें, ताकि राहुल गांधी की उपलब्ध तिथियों के हिसाब से अंतिम समय-सीमा (टाइमिंग) तय की जा सके। बघेल ने कहा कि यह कोई सामान्य दौरा नहीं होगा, बल्कि एक 'मेजर टूर' होगा। इसमें समय लगेगा क्योंकि पंजाब के हर कोने तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाना प्राथमिकता है। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बघेल ने कहा कि बीजेपी और अकाली दल के बीच जो गठबंधन की खबरें और चर्चाएं फिर से तेज हो रही हैं, उसके पीछे सिर्फ कांग्रेस का बढ़ता जनाधार है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस की मजबूत होती स्थिति को देखकर विपक्षी खेमे में घबराहट है और यही वजह है कि वे नए राजनीतिक समीकरण तलाशने को मजबूर हो रहे हैं।

Rahul-Gandhi-To-Undertake-A-Bus-Tour-In-Punjab-Bhupesh-Baghel-Holds-A-Meeting-With-Rahul-And-Priyanka-Punjab-Congress-Required-To-Submit-The-Schedule-Within-A-Week



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं