September 16, 2026 14:52:19
पंजाब में भाजपा-अकाली दल का गठबंधन फाइनल स्टेज पर:भाजपा ज्यादा सीटों पर लड़ सकती चुनाव, शिअद ने ग्राम

पंजाब में भाजपा-अकाली दल का गठबंधन फाइनल स्टेज पर:भाजपा ज्यादा सीटों पर लड़ सकती चुनाव, शिअद ने ग्रामीण हल्कों की भी जिद छोड़ी

Aug25,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच गठबंधन हो सकता है। ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दोनों दल गठबंधन को फिर से अंतिम रूप देने के करीब हैं। इस बार भाजपा गठबंधन में सीनियर पार्टनर की भूमिका में आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। इसका एक संकेत यह है कि शिअद ने कथित तौर पर अपने नेताओं से ग्रामीण क्षेत्रों की सीटों पर तैयारी नहीं करने को कहा है। वहीं, भाजपा ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी तेज कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने हालिया पंजाब दौरे के दौरान पार्टी नेताओं को सभी सीटों पर तैयारी करने के निर्देश दिए। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अकाली दल के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज नहीं किया। भाजपा का 117 सीटों पर तैयारी करना और शिअद का ग्रामीण सीटों पर अपनी तैयारी कम करना, गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाओं को और बढ़ा रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा इस बार गठबंधन में पहले से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। भाजपा और शिअद लंबे समय तक पंजाब में गठबंधन में रहे हैं। दोनों दलों ने 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर गठबंधन तोड़ दिया था। बाद में ये कृषि कानून वापस ले लिए गए।

ढिल्लों बोले- गठबंधन में नहीं, वड़िंग बोले- कसम खाओ
हालांकि इससे पहले मंगलवार को भाजपा के पंजाब प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने शिअद के साथ गठबंधन की चर्चाओं पर कहा कि पार्टी किसी गठबंधन में नहीं है और अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेले चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी। ढिल्लों के इस बयान पर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि भाजपा कसम खाकर बताए कि वह शिअद के साथ गठबंधन नहीं कर रही है।
राष्ट्रीय महामंत्री ने नेताओं से फीडबैक लिया
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष पंजाब दौरे पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर के नेताओं से फीडबैक लिया। कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद उन्होंने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने के निर्देश दिए। बीएल संतोष ने 25 अगस्त को लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। लुधियाना में उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं और दूसरे दलों से बीजेपी में आए नेताओं से संगठन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुराने कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और नए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया जाना चाहिए। बीएल संतोष पंजाब दौरे की रिपोर्ट तैयार कर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सौंपेंगे।

Bjp-Akali-Dal-Alliance-In-Punjab-Reaches-Final-Stage-Bjp-May-Contest-More-Seats-Sad-Drops-Insistence-On-Rural-Constituencies



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं