शास्त्री नगर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से शास्त्री नगर चेरीटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट को अलॉट जगह को अब धीरे धीरे चैरीटेबल अस्पताल से दुकानों में तबदील करने का सिलसिला आरंभ हो चुका है। बताया जाता है कि ये पूरा खेल ट्रस्ट के रहते सहते मैंबर्स की ओर से मोटी रुपए बनाने को लेकर खेला जा रहा है। तीन दिन पहले ही शास्त्री नगर की इस जगह पर रोड साइड़ को बनी खिड़की को बंद करने के बहाने से पहले यहां एक शटर लगा दिया गया और बाद में अंदर से इस खिड़की को निकाल यहां पर एक दुकान तैयार कर दी गई। बताया जाता है कि शास्त्री नगर मेन रोड पर किरायेदारों को दुकानें नहीं मिल पा रही और अगर दुकान कोई उपलब्ध होती है तो इसके लिए दुकान मालिक को आसानी से 50 लाख की पगड़ी और मुंह मांगा किराया मिल जाता है। यही कारण है कि इस अलॉट की गई जमीन का बिना लैंड यूज चेंज और बिना मंजूरी के यहां पर तीन दुकानें बनाने की प्लानिंग कर ली गई है। जब इसकी शिकायत निगम को पहुंची तो निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने इस दुकान को तोड़ने की बजाय खाली इस पर एक सील लगा दी। जबकि यहां पर फिलहाल मालती देवी के नाम से एक होम्योपैथिक अस्पताल चल रहा है।
The-Game-Of-Converting-The-Place-Allotted-For-The-Charitable-Trust-In-Shastri-Nagar-Into-Shops-Has-Started