September 10, 2026 06:57:02
Sad के बागी ग्रुप के आठ नेताओं पर कार्रवाई: पार्टी की प्रारंभिक मेंबरशिप से बर्खास्त, अनुशासन कमेटी

Sad के बागी ग्रुप के आठ नेताओं पर कार्रवाई: पार्टी की प्रारंभिक मेंबरशिप से बर्खास्त, अनुशासन कमेटी ने लिया फैसला

Jul30,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी की मंगलवार को हुई मीटिंग में पार्टी विरोधी कार्रवाई करने वाले बागी ग्रुप के 8 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। सभी नेताओं को पार्टी की प्रारंभिक मेंबरशिप से बर्खास्त कर दिया है। पार्टी से निकाले गए इन नेताओं में गुरप्रताप सिंह वडाला, बीबी जागीर कौर, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर सिंह ढींढसा, सिकंदर सिंह मलूका, सुरजीत सिंह रखड़ा, सुरिंदर सिंह ठेकेदार और चरणजीत सिंह बराड़ शामिल हैं। हालांकि इन नेताओं का कहना है कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया गया। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल में लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद से ही बगावत चल रही थी। कुछ नेता पार्टी प्रमुख सुखबीर बादल पर भी निशाना साध रहे थे। माना जा रहा था कि बागी नेताओं पर जल्द गाज गिर सकती है। अनुशासन कमेटी की मीटिंग बलविंदर सिंह भूंदड़ के नेतृत्व में हुई। मीटिंग में महेशिंदर सिंह ग्रेवाल और गुलजार सिंह राणीके (टेलीफोन के माध्यम से) शामिल हुए। अनुशासन समिति के सदस्यों का मानना है कि 26 जून 2024 को हुई पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर उपरोक्त सभी नेताओं से से अपील की गई थी वह जो भी कहना चाहते हैं।

वह पार्टी फोरम में आकर कहें । वे पार्टी मीटिंग में बोलने के बजाए मीडिया में जाकर पार्टी को कमजोर करने के लिए गलत प्रचार करेंगे तो यह समझा जाएगा कि उन्हें पार्टी संगठन पर कोई भरोसा नहीं है। लेकिन इन नेताओं ने संयम बरतने की जगह योजनाबद्ध तरीके से उल्टा पार्टी के खिलाफ खुलेआम झूठा प्रचार करना शुरू कर दिया। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

भूंदड़ ने बताया कि इन लोगों को मेंबरशिप से बर्खास्त करने के साथ ही 7 विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी के पद से हटाया जा रहा है। इन विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी पद भी इन नेताओं के पास थे। इन हलकों में नकोदर, भुलत्थ, घनौर, सनूर, राजपुरा, समाना और गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्रों के नाम शामिल हैं।

पार्टी से निकालने पर बीबी जागीर कौर कहना है वह अकाली दल में पैदा हुए थे और अकाली दल में ही मरेंगे। वह हर सिख अकाली है। जो अकाल तख्त को समर्पित है। मर्यादा में रहता है। सिद्वातों की पालना करता है। उन्होंने कहा कि विद्रोह तो यह कर रहे हैं। इन्होंने पार्टी का अनुशासन ने भंग किया। यह पार्टी नहीं बादल कंपनी है। इन्होंने जालंधर में अपना कैंडिडेट देकर उसका विरोध किया। बसपा को समर्थन दे दिया। हम तो अकाली दल के सुधार की बात कर रहे थे। इन्होंने कहा कि सारी पार्टी एक साइड है, तीन चार लोगों का ग्रुप है। इस मौके चरनजीत सिंह बराड़ ने कहा कि उन्होंने कि उन्होंने कोई नियम तोड़ा नहीं है। उनकी तरफ से पार्टी को सुझाव दिया था। किसी का इस्तीफा नहीं मांगा। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी तरह कोई नोटिस दिया गया। उन्होंने जालंधर चुनाव पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि वह हाथ जोड़कर विनती करते है कि पार्टी को बचा लो, पार्टी बचेगी तो परिवार खुद बच जाएगा। दोनों दलों की इस मामले में कमेटी बना लो।

Action-Against-Eight-Leaders-Of-Rebel-Group-Of-Sad-Dismissed-From-Initial-Membership-Of-The-Party-Disciplinary-Committee-Took-The-Decision



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं