September 10, 2026 01:54:04
पैट्रोल पंप मालिकाें का कमीशन नहीं बढ़ रहा, इसलिए सप्ताह में एक दिन होगी पंपों की साप्ताहिक छुट्टी

पैट्रोल पंप मालिकाें का कमीशन नहीं बढ़ रहा, इसलिए सप्ताह में एक दिन होगी पंपों की साप्ताहिक छुट्टी

Jul31,2024 | Desk | Ludhiana

पैट्रोल पंप मालिक केंद्र सरकार से अपना कमीशन बढ़ाने को अब एक नया तारीका आजमाने जा रहा है। केंद्र पर कमीशन बढ़ाने का दबाव बनाया जा सके, इसके लिए पैट्रोल पंप मालिक अब सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक छुट्टी रखने जा रहे हैं। हालांकि वे इस छुट्टी के पीछे वे अपना खर्च कम करने की बात कह रहे है । आज लुधियाना में पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने सतलुज क्लब में एक बैठक का आयोजन किया। मीटिंग में शहर के समस्त पेट्रोल पंप संचालक पहुंचे। एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि अगले महीने किसी भी तारिख को वह साप्ताहिक छुट्टी (वीकली आफ) की घोषणा करेंगे। सभी ने फैसला लिया है अपने खर्चों को कम करने के लिए प्रत्येक रविवार का दिन पैट्रोल पंप बंद रखने के लिए चुना गया है। इस संबंधी जल्द ही तारीख लोगों को बता दी जाएगी। केंद्र सरकार उनकी कमीशन पिछले 7 साल से नहीं बढ़ा रही, इस कारण अब एसोसिएशन संघर्ष करेगी।

कमीशन बढ़ाने के नाम पर चुप्पी साध लेती है केंद्र सरकार 

जानकारी देते हुए प्रधान रणजीत सिंह गांधी ने कहा कि समस्त कारोबारी में लोगों की कमीशन बढ़ती है, लेकिन पिछले 7 साल से पेट्रोल पंप मालिकों की कमीशन नहीं बढ़ाई गई। आज 80 रुपए वाली वस्तु 120 रुपए तक पहुंच गई है, लेकिन सरकार तेल विक्रेताओं का कमीशन बढ़ाने पर चुप्पी साध लेती है। पिछले 5 महीने पहले भी पेट्रोल पंप मालिकों ने तेल न खरीद कर हड़ताल की थी। उस समय केंद्र सरकार ने भरोसा दिया था कि चुनाव के बाद उनका कमीशन बढ़ाया जाएगा, लेकिन अब सरकार फिर से उन्हें नजर अंदाज कर रही है। गांधी ने कहा कि जिस दिन साप्ताहिक छुट्टी होगी उस दिन सामाजिक तौर पर इमरसेंजी सर्विस चालू रहेगी। एंबुलेंस या सरकारी वाहनों को पेट्रोल या डीजल मुहैया करवाया जाएगा। फिलहाल अभी जिला स्तर पर आज बैठक की गई है जल्द ही पंजाब लेवल और राज्य लेवल पर भी बैठकें होगी ताकि पेट्रोल पंप मालिकों का कमीशन बढ़ाया जा सके।

The-Commission-Of-Petrol-Pump-Owners-Is-Not-Increasing-Hence-The-Pumps-Will-Have-Weekly-Holiday-One-Day-In-A-Week

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026