September 10, 2026 06:43:57
पूर्व मंत्री आशू के पांच दिन के नए रिमांड ने बढ़ाई कईंयों की चिंताएं, कांग्रेस हाईकमान तक हिली

पूर्व मंत्री आशू के पांच दिन के नए रिमांड ने बढ़ाई कईंयों की चिंताएं, कांग्रेस हाईकमान तक हिली

Aug7,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में बहुकरोड़ी टेंडर ट्रांसपोर्ट घोटाले में ईडी की ओर से आज पूर्व सीनियर मंत्री भारत भूषण आशू  का पांच दिन का ओर रिमांड लिए जाने ने उनके नजदीकियों की चिंताओं को बढ़ाकर रख दिया है। बड़ी बात है कि बहुत से कम मामलों में ईडी कोर्ट से पांच दिन के रिमांड के बाद दोबारा से पांच दिन का ओर रिमांड हासिल कर पाती है। अधिकतर केसों में अगर ईडी पांच दिन के रिमांड लेने के बाद आरोपी का अगर दोबारा से सात दिन रिमांड मांगती है तो ईडी की अदालत में दो या तीन दिन का रिमांड ही ओर दिया जाता है। लेकिन  भारत भूषण आशू के मामले में दोबारा से पांच दिन के रिमांड से एक बात साफ है कि ईडी के पास घोटाले व मनी लांड्रिंग के  काफी ठोस सबूत हाथ लगे हैं, जिनकी बदौलत ही कोर्ट ने दोबारा से पांच दिन का रिमांड फिर से दिया है। आपको बता दें कि बीती 5 अगस्त को भी ईडी ने लुधियाना सहित कईं अन्य जगहों में करीब 15 लोकेशन में सर्च की थी। जिसमें आशू की कोठी व आफिस में भी ईडी की टीमों के जाने की बातें निकाल कर सामने आ रही हैं। ये सबको मालूम है कि  भारत भूषण आशू के कांग्रेस हाईकमान के साथ बेहद अच्छे संबंध थे और अब ऐसे में आशू के इतने लंबे रिमांड में कांग्रेस हाईकमान जिनमें राहुल गांधी सहित कईं अन्य की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। गौर हो कि आशू की ईडी की गिरफतारी के तुरंत अगले दिन सदन में राहुल गांधी की ओर से भी ये डर व्यक्त किया गया था कि ईडी उन्हें गिरफतार कर सकती है।  राहुल गांधी ने अपने किन सोर्स के जरिए ये बात कही और क्यों कही, ये अभी तक साफ नहीं हुआ है, लेकिन पूर्व मंत्री आशू को ईडी की गिरफतारी के बाद उनका ये बयान कहीं न कहीं कांग्रेस हाईकमान के लिए ड़र का माहौल बनता दिखाई दे रहा है। आशू के राजनीतिक नजदीकियों में कांग्रेस के पंजाब के पूर्व प्रभारी हरीश चौधरी और अमेठी से लोकसभा चुनाव जीते पं. किशोरी लाल शर्मा का नाम भी शामिल है। कहा जाता है कि हरीश चौधरी के राजस्थान चुनाव में व किशेारी लाल शर्मा के चुनाव में भी आशू की ओर से तन मन धन से मदद की गई थी। 

Former-Minister-Ashu-New-Five-Day-Remand-Has-Raised-The-Concerns-Of-Many-Even-The-Congress-High-Command-Is-Shaken

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं