नगर निगम ए जोन माता रानी आफिस में तैनात एक इंस्पेक्टर खूब चर्चा में आया हुआ है और इस इंस्पेक्टर को एक विधायक का चहेता बताया जा रहा है। बताया जाता है कि ये इंस्पेक्टर मोगा से आता है और उसकी ओर से एक विधायक से मोटी डील करने के बाद आफिस में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। बताया जाता है कि उक्त इंस्पेक्टर को विधायक का आशीर्वाद प्राप्त है, इस लिए उसके पास तहबाजारी इस्पेक्टर का चार्ज होने के साथ साथ प्रॉपर्टी टैक्स दो ब्लॉक भी हैं। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि विधायक से मोटी डील होने के चलते वे निगम जोन ए में ऊपर से लेकर नीचे तक के अफसरों को अपनी ऊंगलियों पर नचाना शुरु कर दिया है और उक्त इंस्पेक्टर के कहे पर न चलने वाले दो मुलाजिमों का तबादला तक किया जा चुका है। ये सभी आरोप भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान व भाजपा मीडिया पैनेलिस्ट परमिंदर मेहता की ओर से लगाए गए हैं। बताया जाता है कि ये इंस्पेक्टर विधायक का रौब तो दिखा ही रहा है और वहीं अब मोटी उगाही में भी विधायक के नाम का इस्तेमाल करने में कोई गुरेज नहीं कर रहा। इसी का नतीजा है कि जोन ए के मुख्य सड़कें व बाजार जिनमें चौड़ा बाज़ार,घंटा घर चौक, लक्ष्मी सिनेमा चौक से लेकर जालंधर बाइपास तक व जी टी रोड के आसपास अवैध रेहडियों का लगातार भरमार बढ़ता जा रहा है और इनसे मोटी हफता वसूली की जा रही है। मोटी डील के चलते ही उक्त इंस्पेक्टर के कारनामों में कोई अफसर तक पड़ने को तैयार नहीं हैं।
भाजपा नेताओं ने जानें क्या लगाए आरोप, विजिलेंस जांच करवाने की मांग
“हाथी के दांत खाने के और,दिखाने के और, “यह कहावत भगवंत मान सरकार पर फ़ीट बैठती है। यह दावा करते हुए ज़िला भाजपा प्रधान रजनीश धीमान,पंजाब भाजपा मीडिया पैनलिस्ट परमिंदर मेहता व ज़िला भाजपा सचिव नवल जैन,प्रेस सचिव डा सतीश कुमार ने आज पार्टी दफ़्तर में चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि दावा किया उन्होंने रोष प्रगट करते हुए कहा कि पंजाब कि सब से बड़ी कार्पोरेशन आज सत्तापक्ष के नेताओ की लालच से सबसे बड़े क्रप्शन का केंद्र बनती जा रही है। भाजपा नेताओं ने स्थानीय अधिकतर विधायकों पर आरोप लगाया की इनके द्वारा नगर निगम में अपने अपने विधानसभा इलाकों में अपनी मनमर्ज़ी से नीचे से लेकर ऊपर तक कर्मचारी व अधिकारियों की नियुक्तियाँ उनकी योग्यता अनुसार या जनसेवा को देखते हुए करवाने की बजाए सीधे उनकी (विधायकों ) की कथित तोर पर जेब भरने की बोली लगा कर करवाई जा रही है । भाजपा नेताओ ने कहा यही बस नहीं निगम की बिल्डिंग शाखा में भी अधिकतर अवैध निर्माण की डील इलाको के लिहाज से विधायक महोदय की ही मर्ज़ी से हो रही है जिसमे भी उनके कारिंदे के तोर पर निगम के लगाए गए कर्मचारी करवा रहे है। जिसकी पुष्टि निगमयुक्त के आदेशों के बावजूद जब अवैध निर्माण बंद ना होने पर कई बार मीडिया भी कर चुका है। भाजपा नेताओं ने बस शैल्टर के विज्ञापन के ठेके पर भी सवाल उठाए। भाजपा नेताओ ने सत्ता पक्ष पर स्मार्ट सिटी फंड का भी दुरप्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा की बुड्ढे नाले प्रोजेक्ट के साथ अन्य विकास कार्यों को समय पर पूरा करवाने की और घ्यान देने की बजाए सत्तापक्ष दोनों हाथो से निगम की कमाई सीधे अपनी जेबों में डालने की होड़ में लगे है।उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि अगर वह असल में राज्य से भ्रष्टाचार ख़त्म करना चाहते है तो हमारे द्वारा उठाए गए मामलों कि जॉच तुरन्त विशेष जाँच कमेटी या विजिलेंस विभाग से करवाने के आदेश दें।
Mla-s-Favorite-Inspector-Is-In-News-He-Is-Making-Officers-Dance-To-His-Tunes-Due-To-A-Big-Deal