September 10, 2026 00:54:50
लोकल गर्वमेंट में तबादलों का दौर जारी, लुधियाना में चर्चा में चल रहे बिल्डिंग इंस्पेक्टर का तबादला

लोकल गर्वमेंट में तबादलों का दौर जारी, लुधियाना में चर्चा में चल रहे बिल्डिंग इंस्पेक्टर का तबादला

Aug20,2024 | Desk | Ludhiana

पंजाब सरकार के लोकल गर्वमेंट डिपार्टमेंट में तबादलों का दौर लगातार जारी है। पंजाब सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में नगर निगमों, ट्रस्टों व नगर कौंसिलों में 45 अफसरों व कर्मचारियों के तबादले कर दिए है। इन तबादलों में सबसे पहला नाम लुधियाना में चर्चा मेंं चल रहे बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह मक्कड़ का रहा । हरमिंदर मक्कड़ फिलहाल नगर निगम डी जोन में बतौर बिल्डिंग इंस्पेक्टर तैनात थे और इससे पहले जोन ए बिल्डिंग इंस्पेक्टर रहते चर्चा में आए थे। खासकर ब्लॉक 4 में आते सराफा बाजार, दाल बाजार, पुराना बाजार वेट गंज सहित पुराने शहर से संबंधित इलाकों में शिकायतकर्ताओं के साथ मिलकर उक्त इंस्पेक्टर न जमकर बिल्डिंग मालिकों को अपना निशाना बनाया। यहां तक की बिल्डिंगों मालिकों को तंग करने के लिए शाम को रेस्टोरेंट में बैठकर टाइम दिया जाता था और उनसे वहीं पर लाखों की सेटिंग का खेल खेला जाता था। इन्हीं विवादों के चलते मक्कड़ को पहले ए जोन से बदला गया और उसके बाद कुछ दिनों पहले ही उसे डी जोन में बिल्डिंग इंस्पेक्टर लगाया गया था। वहीं दूसरा तबादला लुधियाना में निगम में तैनात बिल्डिंग इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह का किया गया है। उसे लुधियाना से बदल माेगा नगर निगम लगाया गया है। वहीं इन तबादलों में लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में जेई स्तर के कर्मचारी इधर से उधर किए गए हैं। जिनमें जालंधर से जेई गगनदीप को लुधियाना ट्रस्ट, जेई रविंदर पाल सिंह को लुधियाना ट्रस्ट से बठिंडा और जेई किरणदीप सिंह हीर को फगवाड़ा के साथ साथ लुधियाना ट्रस्ट का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बाकी जिन कर्मचारियों व अफसरों के तबादलों हुए उनका ब्यौरा नीचे लिस्ट में दिया गया है।

लोकल गर्वमेंट में तबादलों का दौर जारी, लुधियाना में चर्चा में चल रहे बिल्डिंग इंस्पेक्टर का तबादला लोकल गर्वमेंट में तबादलों का दौर जारी, लुधियाना में चर्चा में चल रहे बिल्डिंग इंस्पेक्टर का तबादला लोकल गर्वमेंट में तबादलों का दौर जारी, लुधियाना में चर्चा में चल रहे बिल्डिंग इंस्पेक्टर का तबादला

The-Round-Of-Transfers-Continues-In-The-Local-Government-The-Building-Inspector-Who-Was-In-The-News-In-Ludhiana-Has-Been-Transferred

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026