लुधियाना में इल्लीगल बिल्डिंगों के बनने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। हैबोवाल में बुडडा नाला बड़ी पुली के नजदीक पाल जनरल स्टोर की बहुमंजिला बिल्डिंग में फिर से कंस्ट्रक्शन का काम शुरु हो गया है। बड़ी बात है कि उक्त बिल्डिंगा निर्माण आज से पांच साल पहले भी विवादों में रहा था और फिर से बिल्डिंग ब्रांच व आला अफसरों के साथ सेटिंग के जरिए इस बिल्डिंग का बिना मंजूरी कंस्ट्रक्शन का काम शुरु कर दिया गया है। इस बिल्डिंग को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट रवि शर्मा की ओर से भी शिकायत की गई है। रवि शर्मा ने बताया कि निगम में केवल सीलिंग का महज एक ड्रामा खेला जा रहा है और निगम कमिश्नर के तमाम दावों के बावजूद इल्लीगल बिल्डिंग निर्माण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शर्मा ने कहा कि निगम में चल रहे सेटिंग के खेल अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि बिंद्राबन रोड़ पर आकाशपुरी गेट के नजदीक जो नाजायज बिल्डिंग निर्माण पिछले दस साल से भी अधिक समय से बंद पड़ा था, उसे फिर से आरंभ कर दिया गया है। जिसे लेकर उनकी ओर से निगम कमिश्ननर, एमटीपी, एटीपी तक को शिकायत की गई, लेकिन ये निर्माण धड़ल्ले से जारी है।
Despite-Complaints-Illegal-Building-Construction-Continues-Construction-Of-Pal-General-Store-And-Bindraban-Road-Is-In-Discussion