नगर निगम बी जोन में बुधवार को सच्चा यादव की ओर से बिल्डिंग इंस्पेक्टर नवनीत खोखर पर जमकर इल्लीगल बिल्डिंग बनवाने व रिश्वत लेने के आरोप लगाए गए। लेकिन इस प्रेस कांफ्रेस के कुछ घंटे बाद ही एक बिल्डिंग मालिक ने सच्चा यादव पर ब्लैकमैलिंग के आरोप जड़ दिए। अब स्थिति ये पैदा हो गई है कि सच्चा यादव कितने सच्चे हैं और बिल्डिंग इंस्पेक्टर कितना क्रप्ट है। सच्चा यादव ने आज की प्रेसवार्ता से पहले निगम बी जोन आफिस में पूरा सैटअप तैयार किया और इंस्पेक्टर नवनीत खोखर से संबंधित ब्लॉक में बन रही इल्लीगल बिल्डिंगों की बड़ी बड़ी फोटो को फ्रेम के साथ लेकर वहां आए थे। सबसे पहले उन्होंने घंटी बजाकर खोखर की फोटो की आरती उतारी। इसके बाद उन्होने मीड़िया को बताया कि खोखर ने गौशाला तीन नंबर डिवीजन, न्यू माधाेपुरी गंदे नाले के पास, झंडू हलवाई के साथ बन रही बिल्डिंगों को नाजायज बताते कहा कि ये बिल्डिंगें खोखर की ओर से बनवाई जा रही हैं। सच्चा यादव ने कहा कि खोखर को अब ए व सी जोन के साथ साथ बी जोन का चार्ज भी दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि सी जोन में खोखर के एरिया में पिछले समय में बनी इल्लीगल बिल्डिंगों की जांच होनी चाहिए। न्यू माधोपुरी गंदे नाले पर बन रही बिल्डिंग को लेकर सच्चा यादव ने कहा कि इस बिल्डिंग के निर्माण में सरकारी सड़क का भी कुछ हिस्सा इंक्रोच कर लिया गया है।
हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि इस बिल्डिंग का निगम की ओर से चालान रिहायशी का ड़ाला गया है या कामशिर्यल का ये अभी साफ नहीं है। लेकिन एक बात साफ है कि मौके पर बेसमेंट बनाई गई है और ऐसे में इसका रिहायशी चालान नहीं पड़ सकता और अगर कार्मशियल बनाई जा रही है तो नाले की सड़क की इतनी चौड़ाई नहीं कि इस पर कार्मशियल निर्माण को मंजूरी दी जा सके।
--- बिल्डिंग मालिक ने सच्चा यादव पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप
वहीं इस पूरे एपिसोड़ के कुछ घंटे बाद ही न्यू माधोपुरी की वे बिल्डिंग जिसमें सच्चा यादव ने इंक्रोचमेंट के आरोप लगाए थे, उसके मालिक रवि कांत ने बताया कि कुछ दिनों पहले सच्चा यादव उनकी बिल्डिंग की फोटो खिंचने आया था, तब जब उससे पूछा गया तो उसने कहा कि वैसे ही ये फोटो खिंच रहा है। जिसके बाद उसने उनकी बिल्डिंग के निर्माण को गलत बताया और उनसे गणेश उत्सव के नाम पर रसीद काटने की बात कही। जब रवि कांत से पूछा गया कि कितने की रसीद काटने को कहा गया था, तो उसने बताया कि बहुत बड़ी राशि नजायज रुप से मांगी गई, जिसे अफोर्ड भी नहीं किया जा सकता। बिल्डिंग मालिक का कहना है कि उसके पास रजिस्ट्री है और उसने एक इंच भी सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं किया। रवि कांत ने प्रशासन से मांग करते कहा कि वे ये इंक्वायरी करे कि सच्चा यादव के पास लग्जरी कारें व मोबाइल फोन कहां से आए और उसका सोर्स आफ इंकम क्या है।
Sachcha-Yadav-Leveled-Allegations-Against-Building-Inspector-Khokhar-While-A-Few-Hours-Later-The-Building-Owner-Said-That-Sachcha-Yadav-Was-Blackmailing-Him