September 10, 2026 02:23:20
राजस्थान से र्निविरोध राज्यसभा सांसद चुने गए रवनीत सिंह बिट्‌टू

राजस्थान से र्निविरोध राज्यसभा सांसद चुने गए रवनीत सिंह बिट्‌टू

Aug27,2024 | Desk | Ludhiana

लुधियाना संसदीय सीट से चुनाव लडे़ रवनीत सिंह बिट्‌टू आज राजस्थान से राज्यसभा सांसद बन गए हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतार था और इसके चलते उन्हें र्निविरोध सांसद चुन लिया गया। आज राज्यसभा चुनावों के नामांकन लेने की अंतिम तारीख थी। 

बिट्‌टू सहित इस सीट के लिए कुल तीन नामांकन भरे गए थे। जिनमें बीजेपी की ओर से डमी उम्मीदवार के तौर पर सुनील कोठारी और निर्दलीय उम्मीदवार बबीता वाधवानी की ओर से नामांकन भरा गया था। जिसमें सुनील काेठरी ने अपना नामांकन वापिस ले लिया और बबीता वाधवानी का नामांकन जांच के बादरद्द कर दिया गया। जिसके बाद केवल बिट्‌टू ही अकेले उम्मीदवार रह गए थे और उन्हें र्निविरोध सांसद चुन लिया गया। 

राजस्थान में मजबूत स्थिति में भाजपा 

राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन 6 सीटें खाली हैं। ऐसे में 194 में 2 का भाग देकर रिजल्ट में 1 जोड़ेंगे तो संख्या 98 आएगी। इस तरह राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए 98 वोट चाहिए। बीजेपी के पास 114 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास मात्र 66 विधायक हैं। संख्या बल के हिसाब से बीजेपी की जीत तय थी और इस लिए खानापूर्ति तक को कांग्रेस ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा 

Ravneet-Singh-Bittu-Elected-Unopposed-As-Rajya-Sabha-Mp-From-Rajasthan

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026