पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने भाजपा छोड़ दोबारा से कांग्रेस शामिल हो गए। चंडीगढ़ में उन्हें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दवेंद्र यादव की ओर से उन्हें कांग्रेस में शामिल करवाया गयासुन्दर शाम अरोड़ा ने 2022 के विधानसभा चुनावों के बाद जून में बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। उन्होंने 2012 में होशियारपुर से विधानासभा चुनाव लड़ा था। आपको ये भी बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूर्व मंत्री सुंदर शाम पर आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर कार्रवाई चल रही थी। सुंदर अरोड़ा ने असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (AIG) मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए रिश्वत देने की कोशिश की थी और वह ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे। पंजाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह की सरकार में उन्हें उद्योग मंत्री बनाया गया। हालांकि, जब चरणजीत सिंह चन्नी राज्य के मुख्यमंत्री बने, तो उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया। 2022 के चुनाव में सुंदर शाम अरोड़ा की हार हुई थी। इसके बाद अरोड़ा 3 अन्य पूर्व मंत्रियों राज कुमार वेरका, बलबीर सिंह और गुरप्रीत कांगड़ के साथ 5 जून 2022 को बीजेपी में शामिल हो गए और आज उनकी कांग्रेस में घर वापसी हो गई है।
Former-Minister-Sundar-Sham-Arora-Returns-To-Congress-After-Two-Years