आम आदमी की बात कर सत्ता में आई भगवंत मान सरकार का असली चेहरा सामने आया। यह विचार पंजाब भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट परमिंदर मेहता ने भगवंत मान सरकार द्वारा डीज़ल पैट्रोल पर टैक्स बढ़ाने तथा राज्य में सात किलोवॉट तक बिजली लोड वाले घरों की सब्सिडी रद्द करने पर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रगट किए।मेहता ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा की आम आदमी की बात करने बाले भगवंत मान ने घरेलू सात किलोवॉट बिज़ली मीटर पर मिल रही सब्सिडी बंद कर यहां आम आदमी पर बज्र वार किया है वही पेट्रोल डीज़ल पर टैक्स बढ़ा कर किसानी व औद्योगिक घरानों तथा जनसाधारण को दोहरी मार मारी है। उन्होंने रोष ज़हर करते हुए कहा कि बिजली सब्सिडी बंद करने,पेट्रोल पर 91पैसे व डीज़ल पर 61पैसे वेट टैक्स बढ़ाने का बुरा असर आम आदमी के रोज़ाना जीवन यापन पर भी पड़ेगा। मेहता ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि सरकार आम आदमी पर टैक्सों का बोझ डालने की बजाए आपने झूठ प्रचार पर होने वाले खर्चे को कम करे तथा राज्य की जनता से किए वादे अनुसार वीआईपी व्यवस्था से बाहर निकलने, पंजाब का ख़ज़ाना आम आदमी पार्टी प्रचार व दिल्ली के मुख्यमंत्री व अन्य पर ख़र्चना बंद करे।
The-Real-Face-Of-The-Bhagwant-Mann-Government-Which-Came-To-Power-By-Talking-About-The-Common-Man-Has-Come-To-The-Fore-Mehta