नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि की ओर से आम पब्लिक को बड़ी राहत देते हुए रिहायशी नक्शों की मंजूरी अब एटीपी स्तर तक कर दी गई है। हालांकि इससे पहले इन नक्शों की मंजूरी के लिए फाइल एटीपी के बाद एमटीपी, एडिशनल कमिश्नर और इसके बाद निगम कमिश्नर से मंजूरी को भेजी जाती थी। जिसके चलते इन नक्शों की मंजूरी में काफी लंबा समय लग जाता था। वही आम पब्लिक की ओर से यह भी शिकायतें आ रही थी कि कुछ अफसर रिहायशी नक्शों के लिए भी पैसों की डिमांड करने लगे है। गौर हो कि इन्यूज पंजाब वेब चैनल की ओर से यह मुद्दा उठाया गया था और उसमें साफ कहा गया था कि रिहायशी नक्शों की मजबूरी एटीपी तक दी जानी चाहिए और ऐसे नक्शे को निगम कमिश्नर तक भेज कर लोगों की दिक्कतों को बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ-साथ निगम कमिश्नर ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि 125 गज तक की कमर्शियल बिल्डिंग के चालान और असेसमेंट भी एटीपी अपने स्तर पर कर सकेंगे। लेकिन कमर्शियल नक्शों की मंजूरी पहले की तरह जाएगी
Impact-Residential-Maps-Will-Now-Get-Approval-At-Atp-Level