डेस्क, लुधियाना
अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने सोमवार को इंडस्ट्री एरिया -बी में अवैध रूप से निर्मित आठ दुकानों को सील कर दिया। एटीपी जोन-सी जगदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम को पिछले दिनों दुकानों के अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत मिली थी। नगर निगम आयुक्त संदीप ऋषि के निर्देश पर काम करते हुए अवैध दुकानों को सील कर दिया गया है और मालिकों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने अवैध निर्माण जारी रखा तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौर हो कि ये कार्मशियल निर्माण इंडस्ट्रियल प्लाट में किया गया था और संबंधित बिल्डिंग इंस्पेक्टर की ओर से प्रॉपर्टी मालिकों को इस संबंधी चेताया भी था। जिसके चलते आज नगर निगम ने इन दुकानों को सील कर दिया। हालांकि ये निर्माण पूरी तरह से बिल्डिंग बॉयलाज का उल्लंघन है और इस पर सीलिंग की बजाय डैमोलेशन की सख्त कार्रवाई बनती थी, लेकिन इसके बावजूद निगम अफसर पंजाब म्यूनिसिपल एक्ट 1975 को दनकिनार कर अपने सीलिंग फार्मूलें के तहत अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं।
Eight-Commercial-Shops-Were-Built-On-The-Industrial-Plot-In-The-Industrial-Area-Corporation-Sealed-Them