September 10, 2026 06:30:24
हरियाणा में आप- कांग्रेस गठबंधन नहीं चढ़ा सिरे, आप ने 20 उम्मीदवार की सूची जारी की

हरियाणा में आप- कांग्रेस गठबंधन नहीं चढ़ा सिरे, आप ने 20 उम्मीदवार की सूची जारी की

Sep9,2024 | Yashpal Sharma | Chandigarh

हरियाणा में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के बीच में गठबंधन सिरे नहीं चढ़ पाया है और आप व कांग्रेस यहां अपने अपने उम्मीदवार हर एक सीट पर उतारेगी। आप ने सोमवार दोपहर बाद 20 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। AAP की इस लिस्ट से साफ है कि अब वह इस चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी। इससे पहले AAP के हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने भी कहा था कि अगर आज बात नहीं बनी तो पार्टी सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतार देगी।कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन न होने की बड़ी वजह सीट शेयरिंग है। AAP कांग्रेस से 10 सीटें मांग रही थी। यह सीटें पंजाब और दिल्ली के बॉर्डर से सटे जिलों में थी। आप का तर्क था कि दोनों जगह उनकी सरकार है, इसलिए उन्हें फायदा होगा। इसके उलट कांग्रेस सिर्फ 5 सीट देने पर अड़ी रही। कांग्रेस ने AAP की दिल्ली-पंजाब बार्डर इलाकों की सीटों की मांग भी ठुकरा दी और शहरी क्षेत्रों में लड़ने के लिए कहा। राज्य में 90 विधानसभा सीटों पर सिंगल फेज में 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे।

Aap-Congress-Alliance-Failed-In-Haryana-Aap-Released-List-Of-20-Candidates

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं