गिद्दड़बाहा। दीप सिद्धू के भाई मनदीप सिद्धू गिद्दड़बाहा उपचुनाव लड़ेंगे। मनदीप सिद्धू को खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह के पिता सरसेम सिंह और फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने भी सर्मथन दिया है। वारिस पंजाब दे के संस्थापक एवं अभिनेता दीप सिद्धू के एडवोकेट भाई मनदीप सिंह सिद्धू गिद्दड़बाहा से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे। मनदीप सिंह सिद्धू ने गिद्दड़बाहा हलके में सरगर्मियां बढ़ाते हुए बैठकें शुरू कर दी गई हैं। वहीं डिब्रूगढ़ जेल में बंद पंथक समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा भी उनके समर्थन में उतर आए हैं। वह गिद्दड़बाहा हलके में पिछले दो दिनों से चुनाव प्रचार कर मनदीप सिद्धू के हक में वोटों की अपील कर रहे हैं। चुनाव मुहिम दौरान मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि वे हलके के लोगों की समस्याएं जानने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें पता लगा है कि हलके में पानी की निकासी अहम समस्या है। जबकि नशा भी अहम मुद्दा है। सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि गिद्दड़बाहा आने के उनके दो उद्देश्य हैं। एक तो हलके के लोगों का आभार व्यक्त करना था जिन्होंने उन्हें भारी मतों से जिताया। वहीं मनदीप सिंह सिद्धू का सभी से परिचय करवाना था। उपचुनाव में गिद्दड़बाहा से मनदीप सिंह सिद्धू उम्मीदवार होंगे। वे चाहते हैं कि जिस तरह लोगों ने उन्हें जिताया है उसी तरह मनदीप सिद्धू को चुनाव में जिताएं।
Advocate-Mandeep-Brother-Of-Deep-Sidhu-Will-Be-A-Candidate-For-The-By-Election-From-Giddarbaha-Two-Mps-Gave-Support