सोमवार को पंजाब भवन में पांच विधायकों ने पंजाब कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेकर सीएम मान की कैबिनेट का हिस्सा बन गए। शपथ लेने वाले विधायकों में बरिंदर कुमार गोयल, डॉ. रविजोत, तरुणप्रीत सिंह सौंद, महिंदर भगत और हरदीप सिंह मुंडिया शामिल हैं। पंजाब के गर्वनर गुलाब चंद कटारिया की ओर से नए विधायकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद थे। इन मंत्रियों को कौन से विभाग दिए जाएंगे, इस पर मान सरकार ने फिलहाल कुछ भी साफ नहीं किया है, लेकिन ये साफ है कि जिन मंत्रियों से इस्तीफे लिए गए है, उन्हीें विभागों को नए मंत्रियों के बींच बांटा जाएगा।
Five-Mlas-Became-Part-Of-Cm-Mann-Cabinet-Took-Oath-As-Cabinet-Ministers