चंडीगढ़। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में ढ़ाई साल के भीतर तीसरी बार कैबिनेट में बदलाव किया जा रहा है। जिसके लिए 5 नए विधायकों को मंत्री पद सौंपा गया। जिसके चलते सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। जिसमें पहले तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, मोहिंद्र भगत, डॉ. रवजोत सिंह ने शपथ ली। हालाकि अभी इन्हें मंत्री मंडल नहीं बांटे गए हैं। इससे पहले रविवार को 4 मंत्रियों की कैबिनेट की छुट्टी कर दी गई। कैबिनेट में बदलाव के बीच अचानक CM भगवंत मान ने अपने भरोसेमंद OSD ओंकार सिंह को भी हटा दिया है। इसकी वजह साफ नहीं हुई। पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही। कैबिनेट में बदलाव को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब में 18 मंत्री बन सकते हैं। 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 15 हो जाएगी।
5-New-Ministers-Of-Punjab-Government-Took-Oath-3-Sikh-And-2-Hindu-Faces-In-Place