September 10, 2026 07:00:45
पंजाब सीएम से मिलने पहुंचे पांचों नए कैबिनेट मंत्री: मान बोले-नए सहयोगियों से कार्यशैली को लेकर हुई

पंजाब सीएम से मिलने पहुंचे पांचों नए कैबिनेट मंत्री: मान बोले-नए सहयोगियों से कार्यशैली को लेकर हुई मुलाकात, नई जिम्मेदारियों की बधाई

Sep24,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में ढ़ाई साल के भीतर चौथी बार कैबिनेट में बदलाव किया गया। इस बार के फेरबदल में 5 नए नाम शामिल गए। जिसमें तरूणप्रीत सिंह, बरिंदर गोयल, हरदीप मुंडिया, डॉ. रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत के नाम शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद आज सीएम भगवंत सिंह मान के साथ पांचों नए मंत्रियों ने मुलाकात की। जानकारी के अनुसार मुलाकात में मुख्य तौर पर सीएम के साथ दिए गए विभागों पर चर्चा हुई। साथ ही संबंधित विभागों की कार्यशैली पर भी चर्चा की गई। सीएम मान ने 5 नए मंत्रियों से हुई मुलाकात के बाद फोटो शेयर कर जानकारी साझा की। बता दें कि पांचों मंत्री आज शाम को अपना कार्यभार संभालेंगे।

सीएम मान बोले- नए साथियों को दिए गए पदों की बधाई

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज मैंने अपने आवास पर पंजाब कैबिनेट के नए सहयोगियों से मुलाकात की और उन सभी को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी। सभी से सरकार की कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की और अपने-अपने विभाग की जनहितैषी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा। उक्त पोस्ट में सीएम ने सभी के साथ फोटो भी शेयर किए गए हैं।

लोकसभा चुनाव की परफॉर्मेंस को लेकर हुआ फेरबदल

पंजाब में लोकसभा चुनाव में 13 में से AAP सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब रही। कैबिनेट में बदलाव को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 5 नए विधायकों को शपथ दिलाने के बाद मंत्रियों की गिनती 16 हो गई है। पंजाब में शपथ लेने वाले 5 मंत्रियों में से 2 अनुसूचित जाती, 2 जट और एक बानिया कम्युनिटी से संबंधित हैं। वहीं, अनमोल गगन मान की छुट्‌टी के बाद इस पूरे मंत्रिमंडल में अब मात्र एक ही महिला मंत्री बची हैं।

Five-New-Cabinet-Ministers-Arrived-To-Meet-Punjab-Cm-Mann-Said-Met-With-New-Colleagues-Regarding-Working-Style-Congratulations-For-New-Responsibilities



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं