September 9, 2026 23:03:23
राहुल गांधी को आतंकवादी बोले जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया रवनीत बिट्‌टू के खिलाफ प्रदर्शन

राहुल गांधी को आतंकवादी बोले जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया रवनीत बिट्‌टू के खिलाफ प्रदर्शन

-माहौल बिगड़ता देख भाजपा मुख्य कार्यालय के बाहर लगाई गई पुलिस

Sep26,2024 | Desk | Ludhiana

लुधियाना में राज्यमंत्री रवनीत बि्ट्टू द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दिए बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रवनीत बिट्‌टू खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता रोष मार्च निकाल कर नारेबाजी की और धरना दिया। उन्होंने भाजपा कार्यालय का भी घेराव किया। माहौल बिगडता देख भाजपा कार्यालय के बाहर पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। कांग्रेस सेवा दल के हलका इंचार्ज ईश्वरजोत सिंह चीमा ने कहा कि गत दिनों रवनीत बिट्टू द्वारा राहुल गांधी को आतंकवादी बोला गया था, जोकि सरासर गलत है। आज बिट्टू राज्यमंत्री हैं। एक जिम्मेदारी वाले पद पर बैठकर उन्हें इस तरह की बयानबाजी करना शोभा नहीं देता है। बिट्टू के बयान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा है।  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि रवनीत बिट्टू लंबे समय तक जब कांग्रेस में थे, तब उन्हें राहुल गांधी आतंकी नहीं लगे। जबकि उनके दादा बेअंत सिंह को भी कांग्रेस ने ही सीएम बनाया था। बिट्टू खुद भी दो बार सांसद रहे।  प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि रवनीत बिट्टू पीएम नरेंद्र मोदी समेत अपने आकाओं को खुश करने के लिए घटिया राजनीति कर रहे हैं। उन पर केस दर्ज होना चाहिए।

Congressmen-Protested-Against-Ravneet-Bittu-For-Calling-Rahul-Gandhi-A-Terrorist

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026