September 10, 2026 06:34:01
पंजाब में सरपंच पद के लिए 2 करोड़ की बोली: 3 दावेदार, भाजपा नेता आगे; दावा यह कि पैसा गांव के विकास

पंजाब में सरपंच पद के लिए 2 करोड़ की बोली: 3 दावेदार, भाजपा नेता आगे; दावा यह कि पैसा गांव के विकास में खर्च करेंगे

Sep30,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में पंचायत चुनाव के ऐलान के बाद गांवों में हलचल शुरू हो गई है। गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक के गांव हरदोवाल कलां में सरपंच पद के लिए 2 करोड़ की बोली लगाई गई। अभी तक इस पर फैसला नहीं आया है। गांव में आज भी बोली जारी रहेगी। भाजपा नेता आत्मा सिंह के मुताबिक यह बोली और भी ऊंची जाएगी। इस बोली को लेकर सभी गांववालों की सहमति है। वहीं गांव की युवा सभा का दावा है कि बोली से आने वाला पैसे गांव के विकास पर खर्च किया जाएगा। जबकि पंचायत को दी जाने वाली ग्रांट अलग से होगी।  सूत्रों के मुताबिक अभी तक प्रशासन के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। गांव में इस तरह की प्रक्रिया पहली बार हो रही है। इस मामले में गुरदासपुर के चुनाव अधिकारी उमा शंकर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 2011 की जनगणना के मुताबिक गांव में 824 घर हैं। कुल जनसंख्या 4742 है, जिसमें 2494 पुरुष व 2248 महिलाएं हैं। गांव की 3 पार्टियां इसमें बोली लगा रही हैं। जो सबसे ऊंची बोली लगाएगा, उसे सर्वसम्मति से सरपंच बनाया जाएगा। बोली लगाने वालों में आत्मा सिंह, जसविंदर सिंह बेदी, निरभैर सिंह शामिल हैं। बीजेपी नेता ने अभी तक सबसे ऊंची बोली लगाई है।

बोली के लिए गुरुद्वारे से की गई घोषणा

गांव में सरपंच पद के लिए बोली को लेकर गुरुद्वारा साहिब से घोषणा की गई। इसके बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई। पता चला है कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल से कोई प्रतिनिधि बोली लगाने के लिए आगे नहीं आया। सबसे पहले भाजपा नेता आत्मा राम ने 50 लाख रुपए की बोली लगाई। उनके मुकाबले जसविंदर सिंह ने 1 करोड़ की बोली लगाई। जिसके बाद आत्मा सिंह ने 2 करोड़ की बोली लगाई। यह बोली आज भी जारी रहेगी। उधर, भाजपा नेता विजय सोनी ने आत्मा सिंह को 2 करोड़ की बोली लगाने के लिए बधाई दी है।

Bid-Of-Rs-2-Crore-For-The-Post-Of-Sarpanch-In-Punjab-3-Contenders-Bjp-Leader-Ahead-The-Claim-Is-That-The-Money-Will-Be-Spent-On-The-Development-Of-The-Village



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं