आरटीआई एक्टिविस्ट रवि शर्मा के छोटे भाई दीपांकर शर्मा (50) सुपुत्र स्व. सुदेश कुमार शर्मा का आज दोपहर हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 6 अक्टूबर दिन रविवार को आर्य कालेज के नजदीक सिविल लाइंस स्थित शमशानघाट में सुबह 11 बजे किया जाएगा। दीपांकर शर्मा के अचानक हुए इस निधन के बाद उनके उपकार नगर गली नंबर 7 स्थित निवास पर शोकाकुल परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने को रिश्तेदारों के अलावा सामाजिक लोगों का आना जाना लगा हुआ है। दीपांकर शर्मा अपने परिवार में सबसे छोटे भाई थे।
Rti-Activist-Ravi-Sharma-Younger-Brother-Deepankar-Sharma-Passed-Away