September 11, 2026 00:05:40
हंबड़ां रोड पर माता के जागरण में तेज आंधी से लोगों पर गिरा पंडाल, दो महिलाओं की मौके पर मौत, 15 घायल

हंबड़ां रोड पर माता के जागरण में तेज आंधी से लोगों पर गिरा पंडाल, दो महिलाओं की मौके पर मौत, 15 घायल

- श्री गोबिंद गौधाम मंदिर के नजदीक द्धारा इंक्लेव निवासियों की ओर से करवाया जा रहा जागरण

Oct6,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

शनिवार देर रात को हंबड़ां रोड पर श्री गोबिंद गौधाम मंदिर के नजदीक माता के जगराते में तेज आंधी के चलते पंडाल गिर गया। जिसके नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई और 15 के करीब लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के अस्पताल भर्ती करवाया गया है। मरने वाली महिलाओं की पहचान ऋषि नगर की रहने वाली रजनी और द्वारका ऐनक्लेव में रहने वाली सुनीता कुमारी के रुप में हुई हैं।

 गोबिंद गौधाम मंदिर के पास ही  द्वारका ऐनक्लेव में रहने वाले लोगों की ओर से मंदिर के पीछे खाली पड़े ग्राउंड में माता के जागरण का आयोजन किया गया था। इसमें भेंटें गाने के लिए गायिका पल्लवी रावत को बुलाया गया था। शनिवार रात में सभी लोग यहां नाच-गा रहे थे। भेंट गायक पल्लवी रावत माता की भेंटें गा रही थीं। इसी दौरान रात करीब 2 बजे आंधी चली। आंधी आते ही सभी लोग तितर-बितर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि आंधी आने के बाद जब लोग उठकर जाने लगे तो गायक और जागरण पार्टी ने उन्हें वहीं बैठा लिया। कहा कि कुछ नहीं होगा। बैठे रहिए। उनकी बातें सुनकर सभी बच्चे और महिलाएं वापस बैठ गए।

थोड़ी देर में हवा तेज हुई और जागरण पार्टी की ओर से लगाया गया पंडाल धड़ाम कर गिर पड़ा। इस दौरान आगे बैठे लोग उसके नीचे दब गए। ढांचा लोहे का था तो लोगों को भारी चोटें आईं। ढांचा गिरते ही तेज हवा के बीच ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने ढांचे के नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू किया गया। इस दौरान उन्होंने पाया कि 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, 15 के करीब लोग घायल थे। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं, जो जागरण के दौरान सबसे आगे बैठे हुए थे। उन्हें शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, मंदिर कमेटी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

हंबड़ां रोड पर माता के जागरण में तेज आंधी से लोगों पर गिरा पंडाल, दो महिलाओं की मौके पर मौत, 15 घायल

A-Pandal-Fell-On-People-Due-To-A-Strong-Storm-During-A-Mata-Jagran-On-Hambdan-Road-Two-Women-Died-On-The-Spot-15-Injured

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं