September 10, 2026 04:48:47
कांग्रेस जिला प्रधान और प्रॉपर्टी कारोबारी संजय तलवार के घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर चली गोली

कांग्रेस जिला प्रधान और प्रॉपर्टी कारोबारी संजय तलवार के घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर चली गोली

कार के नजदीक से चलाई गई थी गोली, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Oct12,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

कांग्रेस के जिला प्रधान और प्रॉपर्टी कारोबारी संजय तलवार की इनोवा गाड़ी पर गोली चलाई जाने का मामला सामने आया है। यह इनोवा गाड़ी वही है जिसमें बैठकर पूर्व विधायक संजय तलवार अपने दिन भर के कार्य करते हैं। संजय तलवार शनिवार शाम को करीब 7.30 बजे अपने ऑफिस से साउथ सिटी स्थित जनपथ एस्टेट स्थित अपनी कोठी में पहुंचे थे।बताया जाता है कि यह पूरा मामला शनिवार शाम 7:30 बजे के बाद का है और संजय तलवार को इसकी जानकारी सुबह तब मिली जब वह इस गाड़ी में जाने के लिए इसके पास पहुंचे तो गाड़ी का शीशा टूटा पाया और बाद में जब गाड़ी का दरवाजा खोला तो जिस सीट पर वह बैठते हैं उस पर गोली का सुराग हो रखा  था। गोली सीट में ही फंसी बताई जा रही है। बताया जाता है कि यह गोली कार के बिल्कुल नजदीक से चलाई गई है। मौके पर एसीपी गुरदेव सिंह व उनकी टीम से टीम की ओर से पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुट गई है। वहीं पुलिस इस मामले में पूर्व विधायक संजय तलवार से भी पूछताछ कर रही है कि उन्हें किसी प्रकार की कहीं से कोई धमकी वगैरा तो नहीं थी ।

Bullet-fired-at-the-car-of-congress-district-head-and-property-businessman-sanjay-talwar

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026