सतलुज क्लब में दृष्टि बांसल और रेणु बांसल की ओर से सोलह श्रृंगार नाम करवा चौथ इंवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पारुल गुप्ता मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुई और उनके साथ बिंदिया व स्वाति भी मौजूद रहे। इस इंवेंट में युवा महिलाओं की ओर से हिस्सा लिया गया। इस इवेंट में सबसे अहम करवा क्वीन का इंवेंट रहा, जिसमें श्रेया जैन को करवा क्वीन चुना गया। इस दौरान मुख्य मेहमान पारुल गुप्ता ने कहा कि सभी मैंबर एक से एक बढ़िया तैयार हो कर आई थी और किसी को भी कम आंकना गलती होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के इवेंट के जरिए महिलाएं घर से बाहर एक नए प्लेटफार्म पर आ जाती है। वहीं इस दौरान इस पूरे इंवेंट की आयोजक दृष्टि बांसल ने कहा कि महिलाओं के लिए करवा का अलग ही महत्व है और इसके लिए महिलाएं कईं दिनों से तैयारी में जुट जाती हैं। करवा क्वीन जैसे इवेंट में वे अपनी मेहनत व इस दिन के प्रति अपनी लगन को जाहिर कर पाती है। इस अवसर पर मीना जैन, मेनका सिंगला, अनु सिंगला, वसुंद्रा, मोनिका वर्मा, सोनिया कपिला, चांदनी गोयल, अनु गुप्ता, सिन्नी, मदवी, रजनी, रितिका शामिल रहे।
Drishti-Bansal-Organized-Karwa-Chauth-Event-In-Sutlej-Club