September 11, 2026 03:45:13
पंजाब के Rta अफसर की अचानक मौत, जालंधर में बाथरूम में लाश मिली, फ्लैट से बाहर नहीं आए तो पता चला, बठ

पंजाब के Rta अफसर की अचानक मौत, जालंधर में बाथरूम में लाश मिली, फ्लैट से बाहर नहीं आए तो पता चला, बठिंडा के रहने वाले थे

Dec31,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में जालंधर के रीजनल ट्रांसफर अथॉरिटी (RTA) अफसर रविंदर सिंह गिल (55) की अचानक मौत हो गई। जालंधर हाइट्स के फ्लैट के बाथरूम से उनकी लाश बरामद हुई। जब वह घर से काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो ड्राइवर और गनमैन को शक हुआ। जिसके बाद उनकी मौत का पता चला। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि गिल को हार्ट अटैक आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। उनका अंतिम संस्कार पैतृक शहर बठिंडा में किया जाएगा। परिवार के लोग पार्थिव देह लेने के लिए जालंधर पहुंच गए हैं। इस मामले में किसी तरह के शक को लेकर भी पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार RTA रविंदर सिंह गिल जालंधर हाइट्स में अपने फ्लैट में रह रहे थे। सोमवार सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए तो उनके ड्राइवर और गनमैन को शक हुआ। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा गया, जहां रविंदर सिंह गिल अचेत अवस्था में पड़े मिले। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है। वहां किसी बाहरी को जाने की इजाजत नहीं है।


Punjab-Rta-Officer-Dies-Suddenly-Body-Found-In-Bathroom-In-Jalandhar-Found-Dead-When-He-Didnt-Come-Out-Of-Flat-Claims-He-Was-From-Bathinda



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं