September 10, 2026 05:56:13
लुधियाना में नामी डॉक्टर व कोठी मालिक में खूनी झड़प, कार पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा, पुलिस के पास पह

लुधियाना में नामी डॉक्टर व कोठी मालिक में खूनी झड़प, कार पार्किंग को लेकर हुआ झगड़ा, पुलिस के पास पहुंची शिकायत

Nov4,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। आत्म नगर में एक डॉक्टर और कोठी मालिक व कांग्रेसी नेता गुरजीत सिंह के बीच कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए। हालांकि इसकी जानकारी थाना मॉडल टाउन की पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी अनुसार आत्म नगर में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में सीए विकास गर्ग व विशाल गर्ग की मां की प्रार्थना सभा  थी। इस प्रार्थना सभा  में डॉ. विशाल अपनी पत्नी व मां के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान डॉ. विशाल द्वारा कांग्रेसी नेता गुरजीत सिंह की कोठी के बाहर कार खड़ी कर दी गई। डॉ. विशाल का आरोप है कि थोड़ी देर बाद जब वे वापिस आए तो घर के मालिक ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद मारपीट शुरु कर दी। यहां तक कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए। जिसके बाद उनकी पत्नी और बुजुर्ग मां के साथ भी मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के घर के मालिक का आरोप है कि उनकी मां की भी मौत हुई है। डॉ. विशाल को उन्होंने कार साइड़ पर लगाने को कहा था। जिस पर उन्होंने बहसबाजी करनी शुरु कर दी। जिसके बाद डॉ. विशाल ने उनके बुजुर्ग पिता के हार्ट पर टांगे मारी और पीटने लगे। फिर डॉ. विशाल द्वारा फोन करके अपने साथियों को मौके पर बुला लिया गया। यहां तक कि पुलिस के जरिए भी उन दबाव डालने की कोशिश की गई। वहीं एसएचओ अवनीत कौर का कहना है कि दोनों पक्ष की शिकायतें आई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Bloody-clash-between-famous-doctor-and-house-owner-in-ludhiana-fight-over-car-parking-complaint-reached-police



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं