लुधियाना। खुड्ड मोहल्ला में जूता कारोबारी प्रिंकल लुधियाना के शोरुम पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक गोलियां चली। चार गोलियां प्रिंकल के पेट, पीठ व दिल के पास लगी। जबकि दो गोलियां वहां टैटू आर्टिस्ट नवजीत कौर की पीठ में लगी हैं। इस मामले में प्रिंकल का बयान सामने आया है। जिसमें उसने कहा कि यह फायरिंग गऊशाला रोड के रहने वाले रिशभ बैनीपाल ने मारी हैं। उसने आरोप लगाया कि यह फायरिंग उनके ससुर राजू व साले लवी ने मरवाई हैं। उन्होंने कहा कि रिशभ काफी समय से उसके पीछे लगा था। इस दौरान उसने यह भी आरोप लगाया कि एक वकील व पत्रकार द्वारा उनकी सिक्योरिटी लगवाई गई। जिसके बाद उन पर हमला हुआ है।
Businessman-princkles-statement-said-came-out-allegations-rishabh-bainipal-fired-bullets-father-in-law-and-brother-in-law-opened-fire-allegations-were-made-against-lawyer-and-journalist