लुधियाना। निगम चुनाव से ठीक पहले लुधियाना में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी और पूर्व पार्षद ममता आशु सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई है। आज उन्होंने विधायक गुरप्रीत गोगी को एक बार फिर कूड़े के मुद्दे पर घेरा और उन्हें वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में सफाई का आईना दिखाया । कई बार ममता आशु शहर में सफाई न होने के कारण गोगी के विकास कार्यों पर सवाल उठा चुकी है। आज सुबह सैर करने निकली ममता आशु ने मिड्डा चौक पर कूड़े के ढेर लगे देखे तो तुरंत मौके की तस्वीरें खींच सोशल मीडिया पर शेयर की। ममता ने लिखा कि विधायक साहिब कहते है कि मेरे लोग ही काम करवाएंगे, कमिश्नर साहिब क्या करें, सफाई मुहिम पर भी राजनीति हावी हो रही है। ममता ने लिखा कि यह तस्वीर आज की है। कूड़ा सड़क पर है और कम्पेक्टर खाली है। सफाई का भगवान की रक्षक।
ममता आशु ने पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने हलके के विधायक गुरप्रीत गोगी की फोटो लगा पोस्टर भी डाला, जिसमें गोगी ने लिखा हुआ है कि आए सब मिलकर हलका पश्चमी को सुंदर बनाए। ममता आशु ने कहा कि नगर कमिश्नर पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। वह चाह कर भी शहर में सही से काम नहीं कर पा रहे। कूड़े के ढेर शहर में लग रहे है। पूरे हलके में गंदगी फैल गई है। ममता ने कहा कि निगम में राजनेताओं का दबदबा इस तरह से बढ़ गया है कि जहां विधायक या उनके चहेते कहेंगे वहीं निगम कर्मी कूड़ा उठाने जाते है। अन्यथा यदि कोई अपनी मर्जी से कही कूड़ा उठा ले तो तुरंत उस जगह पर दोबारा से कूड़ा फेंकवा दिया जाता है।
निगम कमिश्नर पर बनाया जा रहा राजनीतिक दबाव
ममता आशु ने पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने हलके के विधायक गुरप्रीत गोगी की फोटो लगा पोस्टर भी डाला, जिसमें गोगी ने लिखा हुआ है कि आए सब मिलकर हलका पश्चमी को सुंदर बनाए। ममता आशु ने कहा कि नगर कमिश्नर पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। वह चाह कर भी शहर में सही से काम नहीं कर पा रहे। कूड़े के ढेर शहर में लग रहे है। पूरे हलके में गंदगी फैल गई है। ममता ने कहा कि निगम में राजनेताओं का दबदबा इस तरह से बढ़ गया है कि जहां विधायक या उनके चहेते कहेंगे वहीं निगम कर्मी कूड़ा उठाने जाते है। अन्यथा यदि कोई अपनी मर्जी से कही कूड़ा उठा ले तो तुरंत उस जगह पर दोबारा से कूड़ा फेंकवा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जहां विधायक गुरप्रीत गोगी West विधानसभा को Best बनाने का दावा कर रहे हैं लेकिन यह waste में तब्दील होती दिखाई दे रही है।
Former-councilor-mamta-ashu-took-a-jibe-at-mla-gurpreet-gogi-saying-politics-dominates-the-cleanliness-drive-the-mla-is-saying-that-my-people-will-get-the-work-done