डिप्टी कमिश्नर श्री जतिंदर जोरवाल ने बुधवार को लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) को विभिन्न स्थानों पर चल रही रंगाई इकाइयों के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में एक कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) बनाकर देने हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना पर केंद्रित एक बैठक के दौरान डीसी जतिंदर जोरवाल ने नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल और एड़ीसी (सी) अमरजीत बैंस के साथ मीटिंग करते उन्होंने एलआईटी को भूमि के उचित हिस्से का आकलन करने का निर्देश दिया । उन्होंने प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अपने निष्कर्षों पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि एलआईटी को जमीन के संबंध में सभी प्रासंगिक दस्तावेज उनके कार्यालय में जमा किये जाने चाहिए.
उपायुक्त ने जोर देकर कहा कि सी.ई.टी.पी अपशिष्ट जल का उचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए शून्य तरल निर्वहन (जेडएलडी) सिद्धांतों के आधार पर डिजाइन किया जाना चाहिए। उन्होंने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य नियामक निकायों द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करने के महत्व पर भी जोर दिया। जतिंदर जोरवाल ने यह भी बताया कि कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के कामकाज की निगरानी के लिए नगर निगम लुधियाना, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) और अन्य विभागों के सदस्यों की एक निगरानी समिति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि लुधियाना में तीन मौजूदा सीईटीपी प्लांट हैं। इनमें से दो ताजपुर रोड क्षेत्र में स्थित हैं और एक फोकल प्वाइंट क्षेत्र में उद्योगों को सेवा प्रदान करता है।
Dc-directs-lit-to-locate-feasible-land-for-cetp-to-serve-scattered-dying-units