September 11, 2026 07:38:14
प्लास्टिक उत्पादन व इस्तेमाल पर हाईकोर्ट में दो स्कूली छात्रों ने दायर की जनहित याचिका, कोर्ट ने कें

प्लास्टिक उत्पादन व इस्तेमाल पर हाईकोर्ट में दो स्कूली छात्रों ने दायर की जनहित याचिका, कोर्ट ने केंद्र, पंजाब, हरियाणा सहित 65 को भेजा नोटिस

Nov24,2024 | Desk | Chandigarh

सिंगल यूज प्लास्टिक और कैरी बैग के उत्पादन और इस्तेमाल पर प्रतिबंध के बावजूद देशभर में इसका खुलेआम इस्तेमाल और बिक्री जारी है। इससे पर्यावरण पर खतरनाक असर पड़ रहा है और मानव स्वास्थ्य के साथ पशुओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इस मामले को लेकर चंडीगढ़ में दो स्कूली छात्रों भव्यम राज और तेजस्विन राज ने एडवोकेट हिमांशु राज के जरिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस अनिल खेत्रपाल की खंडपीठ ने केंद्र सरकार, पंजाब और हरियाणा सरकार के मुख्य सचिवों, चंडीगढ़ के गृह सचिव, पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के निदेशक, पुलिस प्रमुख, नगर निगम कमिश्नर और प्लास्टिक उत्पादन और व्यापार से जुड़ी कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को 17 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि फ्लिपकार्ट, अमेजन, मीशो, मिंत्रा और स्विगी जैसी प्रमुख ऑनलाइन कंपनियां सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल का इस्तेमाल कर रही हैं। यह प्लास्टिक कचरा पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। कई बार पशु इन प्लास्टिक उत्पादों को निगल लेते हैं, जिससे उनके पेट में प्लास्टिक जमा हो जाता है और उनकी मौत हो जाती है। याचिका में कहा गया है कि बाजारों में प्लास्टिक उत्पाद धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं और हर दुकानदार पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हो रही, जो प्रतिबंध के आदेशों की अवमानना है। ये की गई मांग याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट से अपील की है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के उत्पादन, बिक्री और उपयोग को पूरी तरह रोका जाए। साथ ही, संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं कि प्लास्टिक पर लागू प्रतिबंध का सख्ती से पालन हो।

Two-school-students-filed-a-pil-in-the-high-court-on-plastic-production-and-use-the-court-sent-notice-to-65-including-the-center-punjab-haryana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं