September 10, 2026 03:31:49
ब्रेकिंग न्यूज - पूर्व मंत्री आशु को मिली हाईकोर्ट से जमानत, अगर आज जेल से बाहर आए तो कल कांग्रेस उम

ब्रेकिंग न्यूज - पूर्व मंत्री आशु को मिली हाईकोर्ट से जमानत, अगर आज जेल से बाहर आए तो कल कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने में अदा कर सकते हैं अहम रोल

Dec20,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को फूड सप्लाई विभाग के टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। उन्हें टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि कोर्ट द्वारा इस टेंडर घोटाले की एफआईआर को भी रद्द करने की बात भी निकल कर सामने आई है। हालांकि इस बारे में कुछ अधिक कोर्ट ऑर्डर अपलोड होने के बाद कुछ अधिक कहा जा सकेगा। कोर्ट के इन आदेशों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है। एक तरफ 21 दिसंबर को लुधियाना में नगर निगम चुनाव होने जा रहे है। चुनाव से एक दिन पहले आशु को जमानत मिलने पर राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। जानकारी के अनुसार भारत भूषण आशु लुधियाना में बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन जेल में बंद होने के चलते कांग्रेस को इसका काफी नुकसान हो रहा था। लेकिन अब चुनाव से एक दिन पहले जमानत मिलने के बाद जहां कांग्रेसी लीडरशिप में खुशी की लहर है, वहीं आशु के आने के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने की पूरी चर्चा है। आपको बता दें कि आज हाईकोर्ट में ईडी के साथ-साथ पंजाब स्टेट विजिलेंस की ओर से भी दर्ज किया मामले की सुनवाई थी। इन दोनों केस में से हाई कोर्ट की ओर से किस मामले को खारिज करने को कहा है, ये ऑर्डर अपलोड होने पर ही साफ हो पाएगा। बता दें कि एक अगस्त को फूड सप्लाई विभाग ने ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाले के आरोप में दर्ज एफआईआर के तहत ईडी द्वारा आशु को गिरफ्तार किया था। तब से आशु जेल में बंद है। आशु की हाई कोर्ट से जमानत आने की खबर के तुरंत बाद उनके परिवार और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई । गौर हो कि कल नगर निगम चुनाव को लेकर वोटिंग की जानी है और अगर भारत भूषण आशू आज जेल से बाहर आ जाते हैं तो कल वोटिंग के दिन उनका अहम रोल कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताने में रह सकता है।

Breaking-news-former-minister-ashu-got-bail-from-high-court-fir-of-tender-scam-also-canceled



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026