लुधियाना। हैबोवाल के प्रेम नगर में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। घर से मां-बेटे की लाशें बरामद हुई है। इलाके में बदबू फैलने के कारण पड़ोस के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। जिसके बाद उन्हें पता चला। दोनों की लाशें बैड पर पड़ी थी। पुलिस ने लाशें कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक महिला सोनिया और उसका 12 साल का बेटा कार्तिक है। अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके के लोगों का कहना है कि दोनों के सिर पर चोट के निशान मिले है। बताया जा रहा है कि दोनों के सिर पर हथियारों से वार किए गए। जिस कारण उसकी मौत हो गई। हत्या कुछ दिन पहले की बताई जा रही है। लेकिन खुलासा बुधवार को हुआ। जानकारी के मुताबिक महिला सोनिया करीब 4 साल पहले प्रेम विहार में रहने आई थी। महिला अपने बेटे के साथ यहां रहती थी। इलाके के लोगों ने बताया कि महिला का उसके पहले पति के साथ तलाक हुआ है। कुछ समय पहले एक अन्य व्यक्ति के साथ वह लिव इन रिलेशन में रह रही थी। वह व्यक्ति कई बार महिला के घर आता जाता था। लिव इन रिलेशन रखने वाला व्यक्ति अब फरार बताया जा रहा है। आज जब घटना स्थल पर थाना हैबोवाल और चौकी जगतपुरी की पुलिस पहुंची तो इलाके के लोगों ने उन्हें पूरी बात बताई।
Double-murder-case-revealed-in-haibowal-dead-bodies-of-mother-and-son-found-lying-on-the-bed-police-engaged-in-investigation