September 10, 2026 03:31:46
ब्रेकिंग न्यूज़ - कार लूटने वाले निहंगों को पकड़ने गए Sho के मारी तलवारें, सब इंस्पेक्टर की काटी अंग

ब्रेकिंग न्यूज़ - कार लूटने वाले निहंगों को पकड़ने गए Sho के मारी तलवारें, सब इंस्पेक्टर की काटी अंगुलियां

Jan18,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना गाँव कमालपुर में कार लूटने वालों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर निहंग सिंह ने साथियों समेत हमला कर दिया। इस दौरान थाना सदर के SHO और पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज (SI) समेत 4 कर्मचारी ज़ख़्मी हुए हैं। SHO को आंख के पास तलवार का कट लगा है, जबकि चौकी इंचार्ज की 2 अंगुलियां कट गईं। सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल पर गोलीबारी भी हुई है। हालांकि इसकी अभी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी हमलावर फरार हो गए। घायल अधिकारियों और कर्मचारियों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें उपचार दिया गया। घटना रात करीब सवा दस बजे की है।


4 दिन पहले निहंगों ने लूटी थी ऑल्टो कार

जानकारी के अनुसार करीब 4 दिन पहले 3 निहंगों ने गांव संगोवाल में एक व्यक्ति से पिस्टल के दम पर ऑल्टो कार लूट ली थी। इस मामले में देर रात एसएचओ हर्षवीर और मराडो पुलिस चौकी इंचार्ज तरसेम ने आरोपियों की तलाश के लिए गांव कमालपुर में रेड की।यहां पर पहले एक निहंग पुलिस को देखकर भागने लगा। फिर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान निहंग ने एसएचओ पर तलवार से वार कर दिया। जिन्हें बचाने के लिए चौकी इंचार्ज तरसेम सिंह आगे आए। इसी दौरान आरोपी निहंग ने अपने 10 से 12 साथियों को बुला लिया। सभी हमलावरों ने 4 पुलिस कर्मियों को घेर कर उन पर तलवारों से हमला कर दिया।

Breaking-news-sho-attacked-the-captured-nihangs-who-looted-the-car-with-swords-chopped-off-fingers-of-sub-inspector



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026