September 11, 2026 08:28:02
महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी, कई टेंट जले, शास्त्री ब्रिज सेक्टर 19 कैंप में लगातार सिलेंडर फट रह

महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगी, कई टेंट जले, शास्त्री ब्रिज सेक्टर 19 कैंप में लगातार सिलेंडर फट रहे, फायर ब्रिगेड ने इलाका सील किया

Jan19,2025 | Enews Team | Punjab

प्रयागराज। प्रयागराज में महाकुंभ के 7वें दिन रविवार को सेक्टर 19 के मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि टेंट में खाना बनाते समय यह आग लगी। आग ने और टेंटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे टेंटों में रखे गैस सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट होने लगे। अब तक 50 टेंट जल चुके हैं। यह आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर लोहे के ब्रिज के नीचे लगी। फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई है। इलाके को सील कर दिया गया है। हवा तेज होने से आग के फैलने का खतरा बना हुआ है। फिलहाल कोई जनहानि की खबर नहीं है। आज CM योगी भी प्रयागराज पहुंचे हैं। आग लगने की घटना से कुछ देर पहले ही उन्होंने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया था।


फायर ऑपरेशन के लिए तैनात है AWT, 50 फायर फाइटिंग पोस्ट

महाकुंभ नगरी में फायर ऑपरेशंस के लिए एडवांस्ड फीचर वाले 4 आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर (LWT) तैनात की गई हैं। इनमें वीडियो-थर्मल इमेजिनिंग जैसा एडवांस सिस्टम है। इसका इस्तेमाल बहुमंजिली और ऊंचाई वाले टेंट की आग बुझाने के लिए किया जाता है। LWT 35 मीटर की ऊंचाई तक आग बुझा सकती है। महाकुंभ मेला क्षेत्र को फायर फ्री बनाने के लिए यहां 350 से ज्यादा फायर ब्रिगेड, 2000 से ज्यादा ट्रेंड मैनपावर, 50 अग्निशमन केंद्र और 20 फायर पोस्ट बनाए गए हैं। अखाड़ों और टेंट में फायर प्रोटेक्शन इक्विपमेंट लगाए गए हैं।

Fire-broke-out-in-mahakumbh-mela-area-many-tents-burnt-cylinders-kept-exploding-in-shastri-bridge-sector-19-camp-fire-brigade-sealed-the-area



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं