लुधियाना। लुधियाना इप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रमण्यम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। जहां बीते दिनों ईडी की ओर से रमण बाला सुब्रामण्यम सहित ईओ कुलजीत कौर व अन्य से संबंधित प्रॉपर्टी कुर्क करने की कार्रवाई की गई थी, वहीं अब विजिलेंस भी एक शिकायत के हवाले से एक्शन करने की तैयारी में हैं। दरअसल, विजिलेंस की और के पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रमण्यम द्वारा सराभा नगर के नजदीक प्रॉपर्टी कालोनी में बनाई कोठी के साथ लगती ग्रीन बेल्ट व इस कोठी के लिए बनाई गई सड़क को लेकर रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई हैं। इस संबंध में विजिलेंस की और से ट्रस्ट को एक पत्र भेजा है। जिसमें ग्रीन बेल्ट खराब करने संबंधी रिकॉर्ड मांगा है। इस पत्र में रिकॉर्ड को 10 फरवरी तक पेश करने के लिए कहा गया है। इस मामले में कई बड़े अधिकारी व मुलाजिम फंस सकते है।
सड़क बनाने वाले ठेकेदार की मांगी गई जानकारी
चर्चा है कि पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रमण्यम की रिहायश के पास ग्रीन बेल्ट को खत्म करते हुए वहां पर इललीगल तरीके से सड़क बनी थी। जिसके चलते विजिलेंस की और से लुधियाना इप्रूवमेंट ट्रस्ट से सड़क बनाने वाले ठेकेदार की जानकारी मांगी गई है। बकायदा उक्त ठेकेदार का नाम, एड्रेस व मोबाइल नंबर तक लिखित रूप में मांगा गया है। जिसे देख लगता है कि अब ठेकेदार को भी विजिलेंस अपने पास तलब कर सकती है।
कई अधिकारी फंस सकते हैं
वहीं इसी के साथ साथ कई अधिकारी भी इस मामले में फंस सकते हैं। क्योंकि विजिलेंस द्वारा अधिकारियों की भी लिखित रुप में जानकारी मांगी गई है। पत्र में विजिलेंस ने कहा कि सड़क बनाने से संबंधित अधिकारियों व मुलाजिमों के नाम, मोबाइल नंबर व एड्रेस मांगे गए हैं। जिसके चलते पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में अवैध कार्य करने वाले अधिकारी व मुलाजिम भी बुरे तरीके से फंस सकते हैं।
Breaking-news-vigilance-action-against-former-chairman-of-ludhiana-improvement-trust-letter-sent-to-lit-seeking-information-contractor-officer-also-on-radar