दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। जहां दिल्ली के आम आदमी पार्टी से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने 3182 वोट से नई दिल्ली सीट पर मात दी। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद अब पंजाब में भी राजनीतिक उथल-पुथल की संभावना बढ़ती दिखाई दे रही है। अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बड़ा दारोमदार आता दिखाई दे रहा है । इसका कारण यह भी है कि अब जहां अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो वही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्यमंत्री होने के नाते मजबूत स्थिति में आ सकते हैं।और इन हालातो में वह अरविंद केजरीवाल के फरमानों का कितना अमल में लाते हैं यह अब उन पर भी निर्भर करेगा । इसमें कोई शक नहीं की अरविंद केजरीवाल अब पंजाब में भी अपना राजनीतिक कैरियर तलाशने को जुड़ सकते हैं।
Kejriwal-manish-sisodia-lost-Is-political-turmoil-is-possible-in-punjab-too