September 11, 2026 08:56:36
केंद्रीय मंत्री बिट्‌टू के करीबी राजीव राजा दो दिन के पुलिस रिमांड पर, दो साथी भी गिरफ्तार, आखिर लुध

केंद्रीय मंत्री बिट्‌टू के करीबी राजीव राजा दो दिन के पुलिस रिमांड पर, दो साथी भी गिरफ्तार, आखिर लुधियाना पुलिस क्यों नहीं कर रही केंद्रीय वजीर की भी परवाह

Feb10,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। कांग्रेस के पूर्व युवा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी राजीव राजा को जिला पुलिस ने व्यापारी से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राजीव राजा के साथ दो अन्य लोगों की पुलिस ने गिरफ्तारी डाल दी है। जिसमें एक पटियाला के राजनेता राजेश अतरी बताए जा रहे हैं। जिन्हें अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। हालाकि पुलिस इस मामले की कई पहलुओं पर जांच कर रही है। सोमवार को पुलिस ने राजीव राजा को अदालत में पेश किया। जहां से राजीव राजा को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं दूसरी तरफ राजीव राजा की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर भड़क गए। बिट्टू ने कहा कि मुझे सुबह ही पता था कि लुधियाना में क्या हो रहा है। मुख्यमंत्री मान अपनी कुर्सी बचाने के लिए मेरे नजदीकियों पर मामले दर्ज करवा रहे हैं। बिट्टू ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी बुरी तरह हारी है। इसमें कोई शक नहीं है कि हम सभी ने मिलकर कड़ी मेहनत की है। वहीं दूसरी ओर राजीव राजा के लिए केंद्रीय मंत्री बिटटू की ओर से तो सोशल मीड़िया के जरिए उनके हक में आ खडे़ हुए हैं, लेकिन वहीं जिला भाजपा अपने केंद्रीय राज्यमंत्री बिटटू के संबोधन के बावजूद राजीव राजा के हक में नहीं उतरी है। अंदरखाते भाजपा इस मामले में इसलिए दूरी बनाए हुए हैं, क्यों कि राजीव राजा अभी तक भाजपा में शामिल नहीं हुए और अब भी कांग्रेस पार्टी का ही हिस्सा हैं। यानि बिना पार्टी छोडे़ रवनीत सिंह बिटटू के साथ रहने के चलते न तो वे कांग्रेस में रह गए हैं और न ही भाजपा उनकी गिनती अपनी पार्टी में करती हैं।

सत्ता के नशे में चूर है सीएम मान

बिट्टू ने कहा कि अगर सीएम मान में हिम्मत है तो वह मेरे खिलाफ केस दर्ज करवाएं। बिट्टू ने कहा कि सत्र खत्म होने के बाद मैं खुद मुख्यमंत्री मान के आवास के बाहर सरेंडर करने जाऊंगा। बिट्टू ने कहा कि राजीव राजा मेरे यूथ समय के दोस्त हैं। वह एक व्यापारी हैं। उन्हें इस केस में झूठा फंसाया गया है। राजीव राजा के परिवार से मुझे फोन आया और उन्होंने मुझे इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके मुंह से राजा का नाम निकलवाया गया है और उन्हें इस केस में झूठा फंसाया गया है। बिट्टू ने कहा कि लुधियाना पुलिस ने 10 जगहों पर छापेमारी की है। पुलिस मेरे करीबियों पर छापेमारी कर रही है और युवाओं को झूठे केस में फंसा रही है। बिट्टू ने कहा कि भगवंत सिंह मान सत्ता के नशे में चूर हैं।

----- मामला बेहद गंभीर, इसिलए जिला पुलिस को केद्रीय वजीर की नहीं परवाह आपको यहां ये भी बता दें, जिस तरह से जिला पुलिस की ओर से नाटकीय अंदाज केंद्रीय मंत्री के नजदीकी व कारोबारी राजीव राजा को अपने साथ गाड़ी में बिठा कर ले जाया गया और इसके बाद देर शाम में फिरौती मांगने के मामले में उनकी अरेस्ट डाल दी गई, उससे एक बात साफ है कि पुलिस के पास कुछ ऐसे अहम सबूत हैं, जिसके चलते पुलिस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिटटू की भी परवाह नहीं की गई। जबकि राजनीतिक गलियारों में ये भी चर्चा होती रही है कि रवनीत सिंह बिटटू के पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के साथ बेहद नजदीकी है, लेकिन इस पूरे मामले में सब कुछ उल्ट ही दिखाई दे रहा है। राजीव राजा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिटटू का इतना नजदीकी है कि लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की ओर से उसे पांच सिक्योरिटी गार्ड भी उपलब्ध करवाए गए थे। लेकिन अब इस पूरे मामले में पुलिस का एक्शन रवनीत सिंह बिटटू की ओर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व पंजाब पुलिस के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई बयानबाजी के पीछे का एक्शन हैं या फिर पंजाब पुलिस के पास ऐसे कुछ अहम सुराग हाथ लग गए हैं, जिनके चलते खुद रवनीत सिंह बिटटू की भी मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ सकती हैं।

Rajeev-raja-close-to-union-minister-bittu-on-two-day-police-remand-two-associates-also-arrested-had-demanded-ransom-of-rs-30-lakh-from-the-businessman



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं