September 10, 2026 03:31:44
 रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया गया फैसला

Feb19,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम फाइनल हो गया है और वे दिल्ली की नई सीएम होंगी। भाजपा विधायक दल की करीब डेढ़ घंटे चली मीटिंग में ये नाम तय किया गया। सूत्रों के मुताबिक RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे भाजपा ने मान लिया है। पार्टी के दोनों पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ पार्टी दफ्तर इस मीटिंग में मौजूद थे। विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद आज शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी दलित, पूर्वांचल और जाट का कॉम्बिनेशन बना सकती है। दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है। आपको बात दें कि रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा से चुनाव जीता था और वे भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

Bjp-legislative-party-meeting-begins-in-delhi-observers-reach-bjp-office-rekha-gupta-becoming-delhi-cm-almost-certain

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026