September 10, 2026 07:01:26
सिविल अस्पताल में डाक्टरों को धमकाने पर रमेश बांगड़ पर एफआईआर, जाने क्या बोले बांगड़ इस Fir पर

सिविल अस्पताल में डाक्टरों को धमकाने पर रमेश बांगड़ पर एफआईआर, जाने क्या बोले बांगड़ इस Fir पर

Feb19,2025 | Desk | Ludhiana

एक्टिव एंटी क्रप्शन ग्रुप के प्रधान रमेश बांगड़ का नाम एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। सिविल अस्पताल के डाक्टरों को धमकाने के मामले में थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस की ओर से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जाता है कि ये शिकायत एसएमओ की ओर से सिविल अस्पताल पुलिस चौकी को दी गई थी और इसकी शिनाख्त के बाद थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस ने ये पर्चा दर्ज किया गया है। पुलिस एफआईआर मुताबिक ये पूरा मामला 16 फरवरी की शाम का बताया जाता है। जहां पर रमेश बांगड़ अमैरजेंसी में किसी के साथ आया और इसके बाद उसने अमरजैसी में डयूटी दे रहे डाक्टरों को धमकाना शुरु कर दिया और इससे सभी डाक्टर सहम गए। पुलिस को दी शिकायत में इस दौरान डयूटी दे रहे डा. अमनप्रीत सिंह, डा. रोहित अत्री व डाक्टर सुमेशा का नाम हैं और इनके बयानों पर ही ये पर्चा दर्ज किया गया है। आपको बता दें जब लुधियाना में परमराज उमरानगल पुलिस कमिश्नर थे, तब रमेश बांगड़ पर धमकाने व जान से मारने की एफआईआर दर्ज हुई थी और तब भी उन्हें जेल जाना पड़ा था। अब फिर से उनका नाम धमकाने में सामने आया है। लेकिन इस बार ये शिकायत सिविल अस्पताल के सरकारी डाक्टरों की ओर से दी गई है।वही इस बारे में जब रमेश बांगर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में दवाईयों को लेकर चल रहे घोटाला मामले में उनकी ओर से विजिलेंस में शिकायत की गई है। जिसके चलते उन पर दबाव बनाने को यह fir डॉक्टरों की ओर से दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी की शाम को मैं एक एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल रिटायर्ड फौजी को पुलिस के साथ सिविल हॉस्पिटल लेकर आया था। लेकिन वहां पर मौके में उन्हें कोई डॉक्टर नहीं मिला लेकिन हॉस्पिटल के डॉक्टरों की ओर से और ही कहानी बनाकर उन पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है।   

Fir-against-ramesh-bangar-for-threatening-doctors-in-civil-hospital

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं