लुधियाना। लुधियाना के लाडोवाल के गांव खैहरा बेट के पास लूट न कर पाने के कारण बदमाशों ने दो चचेरे भाइयों को गोली मार दी। जबकि एक को जख्मी कर दिया। गोली युवक के बाएं पैर में लगी। घायलों को दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। लाडोवाल पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि किसी रंजिश के चलते लड़कों पर हमला किया गया। सिधवान बेट निवासी 11वीं कक्षा के छात्र 17 वर्षीय गुरकमल सिंह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। गुरकमल ने बताया कि वह 16 फरवरी को अपने चचेरे भाई 17 वर्षीय हरमनजोत के साथ बाइक पर हंबड़ा से सिधवां बेट जा रहा था। वह बाइक चला रहा था, जबकि हरमनजोत सिंह पीछे की सीट पर बैठा था। उसने बताया कि तीन बाइक सवारों ने लूट के इरादे से उसका रास्ता रोकने की कोशिश की। हालांकि, वह वहां नहीं रुका और चुपचाप निकल जाने में कामयाब रहा। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली हरमनजोत के बाएं पैर में लगी। उन्हें डीएमसीएच ले जाया गया। बाद में उन्होंने लाडोवाल पुलिस को सूचना दी। एसएचओ गुरशिंदर कौर ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
Two-brothers-shot-after-failing-to-commit-robbery-in-ludhiana-condition-of-one-critical