September 11, 2026 08:46:27
लोधी क्लब चुनाव में क्या इस बार हावी रहेगी एंटी इनकाउंबेंसी, कल से नामांकन भरने का सिलसिला आरंभ

लोधी क्लब चुनाव में क्या इस बार हावी रहेगी एंटी इनकाउंबेंसी, कल से नामांकन भरने का सिलसिला आरंभ

Feb23,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

 यशपाल शर्मा, लुधियाना                                                                                                                लोधी क्लब में होने जा रहे नई एग्जीक्यूटिव बॉडी के चुनाव को लेकर कल से चुनावी दावेदारों की ओर से नामांकन भरने का सिलसिला आरंभ हो जाएगा और यह नामांकन मंगलवार को शाम तक किया जा सकेगा। लोधी क्लब में इस बार चुनाव काफी मजेदार रह सकते हैं।  क्लब की मौजूदा टीम के अधिकतर सदस्य चुनाव मैदान में है और दोबारा से विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले मौजूदा टीम के सदस्यों पर एंटी इनकंबेंसी कितनी भारी पड़ती है, यह सवाल सबके जहन में है। इस बार चुनाव में कई मेंबर जीत के बाद दूसरी तो कोई तीसरी बार चुनाव लड़ने वाले है, ऐसे में ये दावेदार बतौर एक्जिक्यूटिव अपने मेंबर को कितना संतुष्ट कर पाए है, ये नतीजे साफ कर देंगे। हालांकि इस बार क्लब के मौजूदा जनरल सेक्रेटरी CA नितिन महाजन अपनी टर्म पूरी होने के चलते चुनाव मैदान में नहीं है और उनकी ओर से ही क्लब के मौजूदा वाइस प्रेसिडेंट और सीनियर हार्ट सर्जन डॉक्टर सरजू रल्हन को जनरल सेक्रेटरी के पद पर उतारा  गया है। इसलिए इस बार यह चुनाव सीनियर हार्ट सर्जन वर्सेस एक बिजनेसमैन के बीच दिखाई दे रहे हैं।                                           मौजूदा टीम के लिए यह मुद्दे बन सकते हैं एंटी इनकम्बेंसी का कारण।                                        बात करें इस बार क्लब के चुनाव में अहम मुद्दों की तो मेंबर्स की शिकायतों की सुनवाई न होना और क्लब का घाटे में होना सबसे बड़ी मौजूदा टीम की कारगुजारी पर सवाल खड़े करता है।  क्लब के टेबल टेनिस रूम में मेंबर्स को हमेशा से शिकायत रही है कि इस गेम के लिए जितनी स्पेस होने चाहिए वह मौके पर नहीं है।  टेबल टेनिस रूम में पिलर और दीवारों के साथ लगे टेबल सबसे बड़ी समस्या है। लोधी क्लब में भले ही पिछले कुछ सालों में डेवलपमेंट की गई है लेकिन इसके बावजूद छोटे बच्चों व सीनियर सिटीजन के लिए कुछ नया नहीं ला पाए हैं । इतना ही नहीं कुछ मेंबर्स को ऐसा भी लगने लगा है कि क्लब पर कुछ एक गुट का कब्जा है । इस बार नामांकन भरने को रखी गई ₹25000  (नॉन रिफंडेबल) फीस भी मुद्दा है, हालांकि पिछली बार यही फ़ीस ₹15000 की थी।                                                                 जानें A और B टीम से कौन कौन मेंबर भर रहे चुनाव में उतरने का दम                                               लोधी क्लब की A टीम में डॉक्टर सरजू रल्हन हैं । डॉक्टर सरजू रल्हन, जनरल सेक्रेटरी की पोस्ट पर कॉन्टेस्ट कर रहे हैं । जबकि वाइस प्रेसिडेंट की पोस्ट पर अरविंदर सिंह पाड़ा, जॉइंट सेक्रेटरी की पोस्ट पर राजीव गुप्ता कल्चरल सेक्रेट्री की पोस्ट पर नीरज आनंद नाजी , स्पोर्ट्स सेक्रेट्री की पोस्ट पर राम शर्मा फाइनेंस सेक्रेटरी की पोस्ट पर निशांत सिंघानिया बार सेक्रेटरी की पोस्ट पर ज्योति ग्रोवर, मेस सेक्रेटरी की पोस्ट पर इंजीनियर हरिंदर सिंह, एग्जीक्यूटिव मेंबर की पोस्ट पर इश्करण सिंह डंग और लेडी एक्जिक्यूटिव की पोस्ट पर रितु चंदना कॉन्टेस्ट कर रही है। वहीं क्लब की B टीम मनीष गुप्ता की अगुवाई में चुनाव लड़ रही है। इस टीम में मनीष गुप्ता जनरल सेक्रेटरी और वही अजय मेहता वाइस प्रेसिडेंट के अहम पदों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनकी इस टीम में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर महेश खन्ना, फाइनेंस सेक्रेटरी के पद पर CA विकास खन्ना, स्पोर्ट्स सेक्रेट्री के पद पर विकास गुप्ता, बार सेक्रेटरी की पद पर सुखपाल सिंह, कल्चरल सेक्रेट्री की पोस्ट पर डॉक्टर आरके गोयल, मैस सेक्रेटरी के पद पर अमित जिंदल एग्जीक्यूटिव के पद पर डॉ आशीष के सक्सेना और महिला एग्जीक्यूटिव के पद पर अंजू बंसल चुनाव अभी तक के दावेदारों में है।                    

लोधी क्लब चुनाव में क्या इस बार हावी रहेगी एंटी इनकाउंबेंसी, कल से नामांकन भरने का सिलसिला आरंभ

Will-anti-incumbency-dominate-the-lodhi-club-elections-this-time-the-process-of-filing-nominations-will-start-from-tomorrow



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं