लुधियाना। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद (एनआईआरसी) की लुधियाना शाखा ने 2025-26 कार्यकाल के लिए नव-निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की है। 2025-26 कार्यकाल के लिए पदाधिकारी में सीए. मोहित वासन को अध्यक्ष, सीए. विकास गोयल को उपाध्यक्ष, सीए. राकेश कुमार ग्रोवर को सचिव, सीए. केशव गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सीए. अवनीत सिंह को अध्यक्ष, छात्र संघ, सीए. सुमित भारती गुप्ता को प्रबंध समिति सदस्य, सीए. लविश गुप्ता को प्रबंध समिति सदस्य, सीए. शिल्पी शर्मा को प्रबंध समिति सदस्य, सीए. अमन गर्ग को प्रबंध समिति सदस्य नियुक्त किया गया है। नव-निर्वाचित नेतृत्व पेशे के उच्चतम मानकों को बनाए रखने, प्रभावशाली पहलों का आयोजन करने और सदस्यों एवं छात्रों की बेहतरी के लिए कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। नव चयनित पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उसी पूरी मेहनत व लगन के साथ निभाएंगे।
Nirc-ludhiana-branch-of-icai-announces-newly-selected-office-bearers-ca-mohit-vasan-becomes-president