सतलुज क्लब चुनाव को लेकर आज नामांकन भरने का आखिरी दिन था और आज क्लब की दूसरी सबसे अहम पोस्ट फाइनांस सेक्रेटरी के लिए केपीएस वालिया की ओर से अपना नामांकन दाखिल किया गया। इस अवसर पर केपीएस वालिया के साथ अहम कारोबारी डा. रोहित दत्ता और लुधियाना स्टॉक एंड कैपिटल लिमिटेड के चेयरपर्सन टीएस थापर मौजूद थे। इस पद के लिए केएस वालिया का बेहद मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। वहीं वालिया के साथ डा. रोहित दत्ता व टीएस थापर की मौजूदगी ने उन्हें मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है। वालिया ने कहाकि सतलुज क्लब में सभी मैंबर्स को बेहतरीन सर्विस देना और अनुशासन मेनटेंन करना उनके सबसे पहले लक्ष्य में हैं। इस अवसर पर उनके साथ सन्नी भल्ला, जीएस लाड़ी, रणदेव शर्मा बोवी , मटटू सिंह व अन्य मौजूद थे।
Sutlej-club-election-kps-walia-filed-nomination-for-finance-secretary-many-big-names-came-in-support