नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है और अभी तक 16 ओवर की गेंदबाजी में भारत न्यूजीलैंड के 85 रन देकर 3 विकेट चटका चुका हैं। बड़ी बात हैं कि लैग स्पिनर कुलदीप यादव न्यूजीलैंड के कैप्टन कैन विलियमसन सहित दो विकेट ले चुके हैं। चोट के कारण मेट हेनरी नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह नॉथन स्मिथ को मौका दिया गया है। भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे का सामना करेंगी। पिछले मैच में टीम इंडिया को 44 रन से जीत मिली। भारत यहां अब तक एक भी वनडे नहीं हारा है। टीम 10 मुकाबले खेली और 9 में जीत मिली। वहीं एक मैच टाई रहा। यहां स्लो पिच पर स्पिनर्स गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।
Champions-trophy-final-new-zealand-won-the-toss-invited-india-to-bowl-rohit-sharma-lost-the-toss-for-the-12th-time-in-a-row