September 11, 2026 08:06:00
सतलुज क्लब चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया जारी, दोपहर 3.15 बजे तक 1175 मैंबर्स ने की वोट

सतलुज क्लब चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया जारी, दोपहर 3.15 बजे तक 1175 मैंबर्स ने की वोट

Mar9,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के सतलुज क्लब की मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य चुनने के लिए आज वोटिंग का सिलसिला जारी है। क्लब में दोपहर 3.15 बजे तक 1175 के करीब मैंबर्स की ओर से वोटिंग की जा चुकी हैं। फिलहाल वोट परसेंटेज पिछले साल के मुकाबले कम है और भारत व न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच के चलते इस पर वोटिंग कम होने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। अभी तक सतलुज क्लब में वोटिंग करने को राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा, कारोबारी कमल ओसवाल, दमन ओसवाल,फिंडोक फाइनांसशियल के एमड़ी हेमंत सूद, रियाल्टी सैक्टर से महेश गोयल, विधायक मदन लाल बग्गा, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, पूर्व विधायक राकेश पांडे़, कांग्रेसी नेता सन्नी भल्ला, भाजपा नेता अमरजीत सिंह टिक्का, कारोबारी अवतार सिंह भोगल, कारोबारी चरणजीत सिंह विश्वकर्मा, पूर्व कौंसलर गुरदीप सिंह नीटू सहित कईं दिग्गज अपनी वोट पोल कर चुके हैं। लेकिन इस बार क्लब चुनाव में पिछले साल के मुकाबले मैंबर्स का रुझान कम दिखाई दे रहा हैं। जिस लिहाज से उम्मीद जताई जा रही थी कि कारपोरेट सैक्टर के बडे़ कारोबारी क्लब में वोट मांगते दिखाई देंगे, वैसे माहौल एकदम से देखने को नहीं मिला। वहीं कही न कही रविवार को क्रिकेट का फाइनल मैच का भी इस चुनाव पर असर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते क्लब के बाहर ही मैच प्रेमियों के लिए जगह जगह पर  एलसीडी लगा दी गई है। लेकिन अब देखना होगा कि किन उम्मीदवारों की किस्मत खुलती है। जबकि कई उम्मीदवारों की तो इज्जत भी दांव पर लगी हुई है।

सतलुज क्लब चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया जारी, दोपहर 3.15 बजे तक 1175 मैंबर्स ने की वोट सतलुज क्लब चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया जारी, दोपहर 3.15 बजे तक 1175 मैंबर्स ने की वोट

Voting-process-continues-in-satluj-club-elections-no-trend-seen-among-members

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं