पंजाब। पंजाब पुलिस ने एक आईपीएस अधिकारी समेत 16 पुलिस अफसरों की ट्रांसफर की है। रूपिंदर सिंह डीसीपी सिटी लुधियाना तैनात किया गया है। वहीं लुधियाना विजिलेंस व्यूरों के बतौर एसएसपी तैनात रविंदर पाल सिंह संधू का अमृतसर में बतौर डीसीपी इंवेस्टीगेशन तबादला कर दिया गया है। जबकि गुरसेवक सिंह को एआईजी काउंटर इटेजिलेंस फिरोजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंधी गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए है। इससे पहले पुलिस नौ जिलों के एससपी समेत 21 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं।
16-police-officers-including-ludhiana-police-officers-transferred-rupinder-singh-posted-as-dcp-ludhiana-gursevak-singh-posted-as-aig-counter-intelligence-ferozepur